भोपाल

MP Congress: पटवारी की नई टीम में दिग्विजय का दिखा दबदबा, कमलनाथ खेमे को भी मौका

mp congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई टीम में युवाओं को मौका मिला है। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पलड़ा भारी है।

भोपालOct 27, 2024 / 09:26 am

Sanjana Kumar

Mp Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई टीम में युवाओं को मौका मिला है। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पलड़ा भारी है। पूर्व सीएम कमलनाथ खेमे का भी ध्यान रखा गया है। अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, गोविंद सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी सदस्य बनाकर अनुभव को मौका दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दीपक जोशी भी टीम पटवारी के हिस्सा बने हैं। 17 उपाध्यक्षों में विधायक भी: आरिफ मसूद, हामिद कुरैशी, हिना कांवरे, जयवद्र्धन सिंह, झूमा सोलंकी, लखन घनघोरिया, लाखन सिंह यादव, महेन्द्र जोशी, महेश परमार, फूल सिंह बरैया, प्रियव्रत सिंह, राजीव सिंह, रवि जोशी, सचिन यादव, सिद्धार्थ कुशवाहा, सुखदेव पांसे, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल।

पुरानों को जगह

संगठन में ज्यादातर पुराने चेहरों को ही शामिल किया गया है। हालांकि जिम्मेदारी बदली गई है। नई कार्यकारिणी में जो कार्यकर्ता अपने लिए जगह तलाश रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है।

वरिष्ठों को मौका

वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। इनमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह, विवेक तन्खा शामिल हैं। मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, ओंकार मरकाम, सत्यनारायण पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी, कुणाल चौधरी, मनोज चौहान, भूपेन्द्र मरावी को भी कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।

33 स्थाई आमंत्रित सदस्य

आलोक चतुर्वेदी, अरुण श्रीवास्तव, बाला बच्चन, बाल मुकुंद गौतम, भूपेन्द्र गुप्ता, चौधरी राकेश सिंह, दिलीप गुर्जर, गंगा तिवारी, गोरखी बैरागी, गोविंद गोयल, हेमंत कटारे, हुकुम सिंह कराड़ा, जेपी धनोपिया, केपी सिंह, मानक अग्रवाल, महेन्द्र सिंह चौहान, मुकेश नायक, एनपी प्रजापति, नरेन्द्र नाहटा, पीसी शर्मा, प्रताप भानु शर्मा, राजा पटेरिया, राजेन्द्र कुमार सिंह, राजमणि पटेल, रामेश्वर नीखरा, सईद अहमद, सज्जन सिंह वर्मा, सुभाष सोजतिया, शोभा ओझा, तरुण भनोत, विजय लक्ष्मी साधौ, यादवेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह नातीराजा।

विशेष आमंत्रित सदस्य

अभय मिश्रा, अजय टंडन, आलोक मिश्रा, अश्विनी जोशी, आसिफ जकी, अर्चना जायसवाल, अंजू बघेल, आभा सिंह, बाल किरण पटेल, बलबीर तोमर, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, दीपक जोशी, गोपाल सिंह चौहान डग्गी राजा, गोविंद मुजाल्दा, जगदीश सैनी, जीवन पटेल, कदीर सोनी, कैलाश कुण्डल, कैलाश परमार, कौशल्या गोटिया, मैथली शरण तिवारी, मुजीब कुरेशी, पंडित हरीराम शर्मा, पारस सखलेचा, प्रकाश जैन, प्रमोद टंडन, प्रताप लोधी, राजेन्द्र मिश्रा, राजकुमार पटेल, रमेश चौधरी, रामसेवक गुर्जर, साजिद अली, सम्मति सैनी, सुनील जैन, वीके बाथम, वीके जौहरी, वासुदेव शर्मा, वीर सिंह आनंदीलाल, विमलेन्द्र रमाकांत तिवारी, विश्वेश्वर भगत।

नाराजगी भी, प्रमोद टंडन का इस्तीफा वायरल

प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के साथ ही नाराजगी भी दिखने लगी है। सोशल मीडिया पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद टंडन का इस्तीफा वायरल हुआ। इसमें लिखा है कि मुझे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पिता-पुत्र, भाई-भाई और चाचा-भतीजा भी शामिल

दिग्विजय को और उनके बेटे जयवद्र्धन सिंह, कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे विक्रांत भी टीम में शामिल हैं। अरुण यादव और उनके विधायक भाई सचिन यादव को भी स्थान मिला है। ग्वालियर से चाचा-भतीजे को मौका दिया है। पूर्व विधायक लाखन सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष और भतीजे संजय को जनरल सेक्रेटरी बनाया है। नौकरशाही की पारी पूरी कर राजनीति में उतरने वाले रिटायर आइएएस बीके बाथम को को भी जगह दी गई है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / MP Congress: पटवारी की नई टीम में दिग्विजय का दिखा दबदबा, कमलनाथ खेमे को भी मौका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.