भोपाल

भाजपा का सदस्यता अभियान पड़ा कमजोर, नाराज नेताओं की क्लास, लक्ष्य पूरा नहीं तो इन पर गिरेगी गाज

MP BJP: संगठन पर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में कई पदाधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही से संगठन खफा है। जल्द की सदस्यता अभियान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को दो टूक फैसला सुनाया जाएगा।

भोपालOct 13, 2024 / 10:38 am

Sanjana Kumar

MP BJP: संगठन पर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में कई पदाधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही से संगठन खफा है। जल्द की सदस्यता अभियान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को दो टूक फैसला सुनाया जाएगा। क्योंकि 36 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान अभी लक्ष्य प्राप्ति से बहुत दूर है।
दूसरे चरण पूरा होने में अब सिर्फ 3 दिन का समय बचा है। ऐसे में अंतिम वक्त में संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी।

नाराज नेताओं की आज से लगेगी क्लास

कानून व्यवस्था पर विपक्ष के बराबर घमासान पार्टी के विधायक भी कर रहे हैं। संगठन ने पार्टी लाइन से बाहर जा रहे ऐसे विधायकों को तलब किया है। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल रविवार को पहुंचेंगे। उनसे पार्टी अध्यक्ष खुद वन टू वन वार्ता करेंगे।

दो पूर्व वरिष्ठ मंत्री सबसे बड़ी चुनौती

संगठन की कसावट में दो पूर्व वरिष्ठ मंत्री चुनौती बने हुए हैं। दरअसल गोपाल भार्गव और अजय विश्नोई लगातार सरकार पर हमलावर हैं। और रोज कानून व्यवस्था से लेकर पूरी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें कैसे समझाइश दी जाए इसको लेकर संगठन पशोपेश में है। क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के नाते सीधे तौर कुछ कहने से प्रदेश नेतृत्व बच रहा है। ताकि बात अपने आप ही पटरी पर आ जाए। लेकिन संगठन के सूत्रों ने बताया कि अगर ऐसी ही बयानबाजी जारी रही तो समझाइश देनी पड़ेगी।

नाराजगी जैसी कोई बात नहीं, सब साथ मिलकर काम करेंगे

मऊगंज से भाजपा विधायक सहित अन्य साथियों के मामले संज्ञान में आए हैं। सबको बुलाया गया है। वन टू वन वार्ता कर उनकी बातों को सुना जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा। नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है, सब साथ मिलकर काम करेंगे।
-वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के बाद किसे मिलने वाली है चार गुना खुशी

ये भी पढ़ें: भाजपा का सदस्यता अभियान पड़ा कमजोर, नाराज नेताओं की क्लास, लक्ष्य पूरा नहीं तो इन पर गिरेगी गाज

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / भाजपा का सदस्यता अभियान पड़ा कमजोर, नाराज नेताओं की क्लास, लक्ष्य पूरा नहीं तो इन पर गिरेगी गाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.