scriptMonsoon Update 2024 : 26 जिलों में आ रहा प्री मानसून ! IMD का अलर्ट, 4 दिनों तक भीगने को रहिए तैयार | Monsoon Update 2024 : Weather forecast Pre-monsoon coming in 26 districts! IMD alert | Patrika News
भोपाल

Monsoon Update 2024 : 26 जिलों में आ रहा प्री मानसून ! IMD का अलर्ट, 4 दिनों तक भीगने को रहिए तैयार

Monsoon Update 2024 : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज समझ नहीं आ रहा है। कहीं बरिश तो कहीं भयंकर गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा…..

भोपालMay 10, 2024 / 09:03 am

Ashtha Awasthi

Weather forecast
Monsoon Update 2024 : मई की शुरुआत तो गर्मी से हुई थी, पर बीच में सिस्टम बदला और प्रदेश के कई जिले बारिश से तरबतर हो गए। स्थिति यह है कि प्रदेश में कुछ जगह गरज- चमक के साथ बारिश- ओलावृष्टि का दौर चल रहा है, तो कुछ स्थानों पर गर्मी ने बेहाल कर रखा हैं। दक्षिण पूर्वी मप्र में अनेक स्थानों पर बारिश, बौछारों का सिलसिला चल रहा है, वहीं उत्तरी मप्र में लोग गर्मी से बेहाल है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 12 से अधिक स्थानों पर झमाझम हुई, इसके कारण कुछ स्थानों पर तापमान में कमी आई है।
नमी अधिक होने से उमस ने परेशान किया। भोपाल में गुरुवार को आंशिक बादल रहे, लेकिन हल्के बादलों के साथ धूप और उमस से एक बार फिर पारा चढ़ा। इसके चलते तापमान फिर 41.9 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के चार बड़े शहरों में गुरुवार को भोपाल सबसे गर्म रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 43 डिग्री टीकमगढ़ और शिवपुरी में दर्ज किया गया।

Monsoon Update 2024 : 14 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानी ने बताया, इस समय प्रदेश में कई सिस्टम बने हुए हैं। लिहाजा 14 मई तक अनेक स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। दक्षिणपूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।

Monsoon Update 2024 : ये पांच सिस्टम जिससे बदला मौसम

-पश्चिमी विक्षोभ ईरान की ओर
-ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर पश्चिमी राजस्थान में
-ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर पूर्वी राजस्थान में
-उत्तर पश्चिमी राजस्थान से विदर्भ तक ट्रफ
-मध्य महाराष्ट्र एक ऊपरी हवा का चक्रवात
-मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण कर्नाटक तक ट्रफ

Monsoon Update 2024 : प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान शिवपुरी और टीकमगढ़ में रिकॉर्ड हुआ। इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, प्रमुख शहरों के तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 41.9, ग्वालियर में 39.8, इंदौर में 40.6, खंडवा में 42.1, खरगोन में 42, उज्जैन में 41.4, जबलपुर में 36.7, नरसिंहपुर में 42 नौगांव में 42 और सीधी में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ

Hindi News/ Bhopal / Monsoon Update 2024 : 26 जिलों में आ रहा प्री मानसून ! IMD का अलर्ट, 4 दिनों तक भीगने को रहिए तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो