bell-icon-header
भोपाल

अगले 24 घंटे मानसून सुपर एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का Alert

Rain: मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। रविवार तक इसके एक्टिव होने के आसार हैं और तेज बारिश होगी…।

भोपालSep 27, 2024 / 10:19 pm

Shailendra Sharma

Rain: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सुपर एक्टिव हो गया है और इसके कारण अगले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। रविवार तक इसके एक्टिव होने के आसार हैं और इसके असर से तेज बारिश होगी। रविवार के बाद ये उत्तर प्रदेश की तरफ निकल जाएगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

अगले 24 घंटे मानसून सुपर एक्टिव, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसमें बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें

लोग बर्थ-डे मनाते हैं..ये दो दिन बाद अपना मृत्यु महोत्सव मनाएंगे…


Hindi News / Bhopal / अगले 24 घंटे मानसून सुपर एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का Alert

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.