scriptMP News : CM मोहन यादव का ओवैसी को करारा जवाब, बोले – ये हैदराबाद नहीं MP है | Mohan Yadav befitting reply to Owaisi, said - this is MP, not Hyderabad | Patrika News
भोपाल

MP News : CM मोहन यादव का ओवैसी को करारा जवाब, बोले – ये हैदराबाद नहीं MP है

MP News : मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आमने-सामने आ गए हैं। मंडला में बीते दिन गौमांस मिलने से हडकंप मच गया था।

भोपालJun 18, 2024 / 03:54 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News : मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बीते दिन गोमांस मिलने पर 11 घरों को गिरा दिया गया था। इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा था कि जो काम पहले भीड़ करती थी वो काम अब सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ मुसलमानों पर इल्ज़ाम लगाया कि उनके फ्रिज में बीफ था और 11 घरों पर बुलडोज़र चला दिया। इस पर डॉ सीएम मोहन यादव ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि कृपया उन्हें (ओवैसी को) बता दें कि उन्हें मध्य प्रदेश को हैदराबाद समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। यह मध्य प्रदेश है और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सभी शरारती और गुंडा तत्वों से निपटने में सक्षम है।


क्या कहा था ओवैसी ने


AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि 2015 में अख़लाक़ के फ्रिज में रखे गोश्त को बीफ बता कर एक हुजूम ने उनके घर में घुस कर उन्हें मार दिया था। ना जाने कितने मुसलमानों पर “तस्करी” और “चोरी” का झूठा इल्ज़ाम लगा कर उनका क़त्ल कर दिया गया। जो काम पहले भीड़ करती थी वो काम अब सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ मुसलमानों पर इल्ज़ाम लगाया कि उनके फ्रिज में बीफ था और 11 घरों पर बुलडोज़र चला दिया। ना-इंसाफ़ी का सिलसिला थमता नहीं। चुनाव के नतीजों से पहले और बाद भी, घर मुसलमानों के ही तोड़े जाते हैं, क़त्ल मुसलमानों के ही होते हैं। जिन्हें झोली भर-भर के मुसलमानों का वोट मिलता है, वो क्यों चुप हैं?


सीएम डॉ मोहन यादव ने दिया जवाब


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओवैसी को जवाब देते हुए कहा कि कृपया उन्हें (ओवैसी को) बता दें कि उन्हें मध्य प्रदेश को हैदराबाद समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। ये मध्य प्रदेश है और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सभी शरारती और गुंडा तत्वों से निपटने में सक्षम है। ओवैसी हमेशा दो समुदायों की बात करते रहे हैं।भारत में हर नागरिक बराबर है। देश संविधान से चलता है। आरोपी कोई भी हो, सरकार कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर काम करेगी। हम इस पर कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। हम आम नागरिकों को होने वाली किसी भी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

क्या था मामला


मंडला में बीते दिनों ग्राम भैंसवाही में 11 घरों में गोवंश और उसके अवशेष मिले थे। यहां पर काफी लंबे समय से घरों के अंदर बूचड़खाने संचालित हो रहे थे। तभी पुलिस ने दबिश देकर पूरा भंडाफोड कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि ये सभी घर सरकारी जमीन पर थे। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 11 घरों पर बुलडोजर चढ़ा दिया गया।

Hindi News/ Bhopal / MP News : CM मोहन यादव का ओवैसी को करारा जवाब, बोले – ये हैदराबाद नहीं MP है

ट्रेंडिंग वीडियो