scriptएमपी में कई पुल पानी में डूबे, घर से निकलने के पहले चेक कर लें रास्ता | Many bridges submerged due to Sighadi river flood In Chhatarpur | Patrika News
भोपाल

एमपी में कई पुल पानी में डूबे, घर से निकलने के पहले चेक कर लें रास्ता

खतरे के निशान से ऊपर बह रहा सिघाड़ी नदी का पानी, जबलपुर छतरपुर में डूबे कई पुल

भोपालJul 18, 2023 / 10:20 am

deepak deewan

chhattarpur_pul.png

खतरे के निशान से ऊपर बह रहा सिघाड़ी नदी का पानी

भोपाल. एमपी में बरसात का दौर लगातार जारी है। तेज बारिश होने से नदी नाले उफान पर हैं। इससे कई पुल भी पानी में डूब गए हैं जिससे कई लोग फंसे भी हैं। जबलपुर और छतरपुर में हाल सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां कई पुल पुलिया डूब चुके हैं जिससे हजारों लोग परेशान हो रहे हैं।
छतरपुर जिले में लगातार और तेज बरसात हो रही है। इससे यहां की सिघाड़ी नदी में उफान आ गया है। सिघाड़ी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सिघाड़ी नदी पर कई जगहों पर पुल पुलिया बने हैं जोकि डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों पर बने तीन अहम पुलों पर पानी आ गया है जिससे कई लोग परेशान हो गए हैं।
पुल पुलियाओं पर पानी आ जाने के चलते कई गांवों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार नदी पुल डूब जाने से जिला मुख्यालय से करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट चुका है।
पुल पर पानी आ जाने से कावड़िए फंसे
इससे पहले जबलपुर में भी सोमवार को एक पुल पर पानी भर जाने से सैकड़ों कावड़िए इसमें फंस गए थे। तेज बारिश के कारण कैलाशधाम के पास का पुल डूब गया। लोगों को पुल पर जाने से रोक दिया गया। बाद में सीढ़ी से कांवरियों को ऊपर चढ़ाकर निकाला गया।
बडवानी में नर्मदा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां के राजघाट पर नर्मदा उफान पर है। प्रशासन ने चार दिन पहले ही निचले इलाकों से लोगों को हटा दिया था।
https://youtu.be/Al0zYZdckjc

Hindi News / Bhopal / एमपी में कई पुल पानी में डूबे, घर से निकलने के पहले चेक कर लें रास्ता

ट्रेंडिंग वीडियो