भोपाल

Mahanavmi 2022: महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पखारे पांव, की बेटियों की पूजा

इस अवसर पर खुद सीएम ने ट्वीट कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

भोपालOct 04, 2022 / 03:07 pm

shailendra tiwari

बेटियों का आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान

भोपाल। आज महानवमी के अवसर पर शहर में कन्या पूजन, भोज और हवन कार्यक्रम जारी हैं। मुख्यमंत्री निवास पर भी कन्या पूजन संपन्न हुआ। दरअसल मुख्यमंत्री निवास पर आज महानवमी पर्व धूम-धाम से मनाया गया। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने बेटियों को भोज आमंत्रण दिया। कन्या पूजन कर भोज और फिर हवन कार्यक्रम को संपन्न किया। दोनों ने आमंत्रित बेटियों के पांव पखारे और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e6q3h
इस अवसर पर खुद सीएम ने ट्वीट कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया… नौ दिन तक मां के भक्तों ने दिन और रात मां की सेवा की है। आज दुर्गा नवमी के दिन कन्या भोज का आयोजन हो रहा है। मां के चरणों में एक ही प्रार्थना है कि वह अपनी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। सब सुखी और निरोगी हों, सबका मंगल और कल्याण हो। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सालों से इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं और उनके साथ ही उनकी पत्नी भी आमंत्रित माता स्वरुप बालिकाओं का पूजन करती हैं।

Hindi News / Bhopal / Mahanavmi 2022: महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पखारे पांव, की बेटियों की पूजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.