भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 168 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 55 हज़ार के पार, 24 घंटे 3 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 168 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 255431 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3815 पहुंची है।

भोपालFeb 03, 2021 / 07:55 am

Hitendra Sharma

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 168 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 255431 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 31 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57545 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 924 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 56280 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 341 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 39 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42630 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 612 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 41236 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 782 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16420 हो गई है। शहर में अब तक 226 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16131 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 63 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16277 हो चुकी है। जबकि, 251 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15810 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 216 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5404 हो गई है। इनमें से 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5190 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 64 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5411 हो गई है। इनमें से 107 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5283 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 21 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4951 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4798 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 49 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4702 हो चुकी है। इनमें से 81 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4548 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 73 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4111 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4030 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 23 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4103 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4055 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3845 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3757 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 27 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3643 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3596 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 168 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 55 हज़ार के पार, 24 घंटे 3 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.