भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 1069 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 31 हज़ार के पार, 24 घंटे 13 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1069 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 231284 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3481पहुंची है।

भोपालDec 21, 2020 / 07:32 am

Hitendra Sharma

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1069 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 231284 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3481पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 395 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51563 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 834 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 46579 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4147 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 204 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37278 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 553 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 34396 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2327 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15591 हो गई है। शहर में अब तक 191 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 14978 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 422 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15066 हो चुकी है। जबकि, 236 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14395 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 435 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4784 हो गई है। इनमें से 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं4442 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 197 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4788 हो गई है। इनमें से 88 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4537 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 163 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4445 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4113 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 231 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4124 हो चुकी है। इनमें से 74 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3796 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 254 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3665 हो गई है। इनमें 54 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3454 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 157 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3653 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3438 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 182 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3469 हो चुकी है। यहां 57 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3352 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 60 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3422 हो गई है। इनमें से 28 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3331 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 63 केस अब भी एक्टिव हैं।

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 1069 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 31 हज़ार के पार, 24 घंटे 13 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.