bell-icon-header
भोपाल

अगर आप भी घर में करती हैं LPG गैस का प्रयोग तो कभी न करें ये बड़ी गलतियां

LPG गैस सिलिंडर यूज करते समय जरूर बरते ये सावधानियां…

भोपालJan 15, 2018 / 03:02 pm

Astha Awasthi

LPG Gas Cylinder

भोपाल। वैस तो सभी घरों में खाना बनाने के लिए LPG गैस का प्रयोग किया जाता है लेकिन इसको यूज करने से पहले कई तरीके के सावधानियां बरतना भी बहुत जरूरी है। अगर आप इनका ध्यान नहीं रखेंगी तो आपको किसी बड़ी दुर्घटना का सामना भी करना पड़ सकता है। कई बार देखा जाता है कि घर की महिलाएं सिलिंडर में अक्सर ग्रीन पाइप का यूज करती हैं। अगर आप भी घर ग्रीन पाइप का यूज कर रही हैं तो इसको तुरंत बदल डालें क्योंकि ग्रीन ट्यूब पर मौसम असर जल्दी पड़ता है और ट्यूब में दरारें आने की संभावना बढ़ जाती है साथ ही ऐसे में लीकेज की आशंका बनी रहती है। भोपाल शहर की एचपी गैस एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रीन ट्यूब का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए इसकी जगह पर लाल सुरक्षा ट्यूब को प्रयोग में लाना चाहिए। आगे जानिए सिलिंडर के इस्तेमाल से पहले बरती जाने वाली कुछ अन्य सावधानियां…

1- गैस सिलेंडर ले जाते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे पहले व्यक्ति को सिलेंडर में लीकेज की जांच कर लेनी चाहिए। अगर गैस लीक हो रही है तो उसमें सेफ्टी कैप लगाकर तत्काल वापस करें। यदि लीकेज अधिक है तो उसे खुले स्थान पर निकालकर रख दें और एजेंसी और डिपो को इसकी सूचना दें। इसके अलावा भरा हुआ सिलेंडर ले जाते समय माचिस, सिगरेट और बीड़ी का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करें।

2- नया सिलेंडर लेने पर कंपनी सील और सुरक्षा टोपी को अच्छे से जाँच कर लें| गैस के साथ आई सुरक्षा टोपी को गैस के साथ ही बांध कर रखें| किसी अच्छे मैकेनिक से अपने गैस उपकरणों की नियमित जांच और सर्विस करवाते रहें|

3- सिलेंडर खाली होने पर उसे सुरक्षा टोपी लगाकर ठंडे और हवादार स्थान पर रखें| गैस का प्रयोग न करते समय और रात को सोने से पहले रेगुलेटर नोब को ऑफ कर दें|

4- सिलेंडर को हमेशा ज़मीन पर सीधी स्थिति में रखें और गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊँचे प्लेटफॉर्म पर रखें| ध्यान रहे खिड़की या दरवाज़ों के परदे गैस स्टोव के आसपास न हो|

5- गैस सिलेंडर को किसी गर्मी के स्रोत और ज्वलनशील पदार्थ जैसे केरोसिन इत्यादि से दूर रखें|

LPG Gas Cylinder
6- रसोई में रबर, जूट, चटाई जैसे जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों का भण्डारण न करें|
7- इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे फ्रिज इत्यादि भी रसोई में न रखें तो अच्छा है|

8- यदि गैस लीक हो रहा हो तो :
– हवा के आवागमन के लिए सभी दरवाज़े और खिड़कियाँ खोल दें|
– अगरबत्ती, मोमबती और अन्य लैंप इत्यादि बंद कर दें|
– गैस का रेगुलेटर बंद कर दें और सारे गैस स्टोव भी बंद ही रखें|
– सेफ्टी टोपी को सिलेंडर के ऊपर वापस लगा दें|
– घर के इलेक्ट्रिक स्विच प्रयोग में न लें|
– अपने गैस वितरक या गैस आपातकालीन सेवा को 1906 पर सूचित करें|
9- प्रयोग के दौरान-

– पहले माचिस जलाएं, फिर गैस को चालू करें|
– रसोई में सूती कपड़े पहने रहें, सिंथेटिक कपड़े पहन रसोई में काम न करें
– रसोई का उपकरणों को पकड़ने के लिए अपने पहने हुए कपड़ों का प्रयोग न करें|
– चालू गैस पर कुछ चड़ा कर भूल न जाएँ, उस पर पूरा ध्यान रखें|

Hindi News / Bhopal / अगर आप भी घर में करती हैं LPG गैस का प्रयोग तो कभी न करें ये बड़ी गलतियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.