भोपाल

लॉ एंड आर्डर पर नेता प्रतिपक्ष के सवाल : बोले- CM कानून व्यवस्था पर बैठक कर रहे, तभी CMO पर हुआ हमला

लहार में सीएमओ पर हमले हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने वीडी शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, वीडी शर्मा की शह पर ही अमरीश शर्मा ने हमला किया है।

भोपालApr 19, 2023 / 04:58 pm

Faiz

लॉ एंड आर्डर पर नेता प्रतिपक्ष के सवाल : बोले- CM कानून व्यवस्था पर बैठक कर रहे, तभी CMO पर हुआ हमला

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सूबे के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया है। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लॉ एंड ऑर्डर की बैठक ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सूबे के भिंड जिले के लहार में सीएमओ पर हमले हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने वीडी शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, वीडी शर्मा की शह पर ही अमरीश शर्मा ने हमला किया है।

 

आपको बता दें कि, भिंड जिले के आलमपुर के लहार में नगर पालिका का अमला अतिक्रमण रोधी कारर्वाई करने गया था। इस दौरान सरकारी अमले पर हमला हो गया। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अमरीश शर्मा का नाम होने के कारण पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अमरीश शर्मा को संरक्षण दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में बीजेपी के नेता अधिकारियों पर हमले करवा रहे हैं। गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह से मांग की है कि, अगर कथनी और करनी में जरा भी सच्चाई है तो गुंडे और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

 

यह भी पढ़ें- CMO को भीड़ ने लाठियों से पीटा : अतिक्रमण हटाने गए अमले पर हमला, JCB भी तोड़ी, देखें वीडियो

 

सामने आया मारपीट का वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8k82vn
आपको बता दें कि, ये मामला लहार थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले आलमपुर का है, जहां अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अमले के बीच बवाल हुआ है। इसी बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चला जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ मारपीट और जेसीबी में तोड़फोड़ करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में स्थानीय लोग जेसीबी में लाठी डंडे से तोड़फोड़ करते दिखे। इस दौरान भीड़ सीएमओ को भी पीटती दिखाई दी। वीडियो में सीएमओ महेश पुरोहित जान बचाकर भागते हुए भी नजर आए।

विधायक बोले- भाजपा नेता ने प्रशासनिक अमले से की मारपीट

कार्रवाई को लेकर विधायक गोविंद सिंह ने बताया कि लहार में बीच बाजार में भाजपा नेता द्वारा दुकान बनाकर कब्जा किया गया था। पुलिस-प्रशासन के साथ नगर पालिका का अमला पहुंचा तो भाजपा नेता अमरीश शर्मा लाठी और बंदूक लेकर आ गए। मोहन झा ने भी कब्जा किया था। दोनों ने सीएमओ पर हमला कर दिया। उन्होंने तहसीलदार की गाड़ी भी तोड़ दी। विधायक ने कहा कि, एक तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने की बात करते हैं, और भाजपा के ही कार्यकर्ता लाठी लेकर शासकीय कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं। अमरीश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संरक्षण है। कोई भी सीएमओ द्वारा लिखाया जा रहा केस दर्ज नहीं करेगा। क्योंकि उन्हें डर है कि कल उन्हें हटा दिया जाएगा। बता दें कि, अमरीश शर्मा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- घूस लेते पुलिसकर्मी का VIDEO : यहां पुलिस को रिश्वत देकर कर सकते हैं कोई भी अवैध काम ?


भाजपा नेता अम्बरीश ने आरोपों को बताया निराधार

भाजपा नेता अम्बरीश शर्मा ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि शासन ने मुझे बंदूक दी है। बंदूक मेरे पास आत्मरक्षा के लिए हमेशा रहती है। सुबह भी मैं अपने घर जा रहा था, रास्ते में भीड़ देखी तो रुक गया। देखा तो वहां मकान तोड़े जा रहे थे। लोगों के पास परमिशन होने के बावजूद कार्रवाई की जा रही थी। मैंने उनको मना भी किया, लेकिन उन लोगों ने मेरी नहीं सुनी। लोगों के साथ अत्याचार हो रहा था, इसलिए मैं रुक गया।

नेता प्रतिपक्ष का CM को लेटर, भाजपा पदाधिकारी पर आरोप

लहार में नगर पालिका CMO से मारपीट और तहसीलदार की गाड़ी तोड़ने के मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेटर लिखा है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा- मोहन झा के अतिक्रमण को हटाया जा रहा था, तभी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरीश शर्मा बंदूक लेकर अपने साथियों के साथ पहुंचे। अतिक्रमण हटाने में बाधा डाली। अधिकारी से मारपीट की।

Hindi News / Bhopal / लॉ एंड आर्डर पर नेता प्रतिपक्ष के सवाल : बोले- CM कानून व्यवस्था पर बैठक कर रहे, तभी CMO पर हुआ हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.