scriptMP Corona Update : 56864 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1282 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 56864 and 1282 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update : 56864 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1282 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर बुधवार रात को कोरोना के 1064 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 56864 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1282 जा पहुंची है।

भोपालAug 27, 2020 / 04:30 am

Faiz

MP Corona Update

MP Corona Update : 56864 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1282 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1064 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 56864 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 187 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 371 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 129 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 266 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1282 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : हाथ में चप्पल लिए है सिंधिया तो बताया जा रहा उनका अपमान, जानिए फोटो की सच्चाई


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 187 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11860 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3199 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 371 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 8290 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 129 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9670 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 266 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 7855 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1549 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब से पुलिस भर्ती में संविदा कर्मियों को नहीं मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, सरकार का अहम फैसला


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1624 हो गई है। जिले में अब तक 78 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1324 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 222 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2009 हो चुकी है। यहां 13 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1878 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 118 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4450 हो गई है। शहर में अब तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 3317 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1096 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1050 हो गई है। इनमें से 47 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 829 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 174 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 330 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 209 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 114 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 634 हो गई है। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 503 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 116 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 643 हो गई है। इनमें से 12 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 471 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 160 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 547 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 496 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 566 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 525 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3339 हो चुकी है। जबकि, 67 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 2467 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 805 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 433 हो चुकी है। इनमें से 13 की मौत हो चुकी है, जबकि 298 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 122 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 126 हो चुकी है। इनमें से 100 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 26 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 714 हो चुकी है। इनमें 12 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 567 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 135 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 843 हो गई है। 18 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 673 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 152 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 205 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 131 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 70 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 658 हो गई है। इनमें से 6 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 451 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 201 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 100 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 58 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 40 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 735 हो गई है। इनमें से 13 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 545 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 177 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 174 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 128 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 41 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 416 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 261 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 152 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 306 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, 136 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। फिलहाल, 169 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 164 हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 134 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 25 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 249 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 190 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 58 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1061 हो चुकी है। इनमें 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 940 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 107 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 578 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 350 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 217 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 537 हो चुकी है। इनमें से 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 448 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 77 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 399 हो गई है। इनमें से 5 की मौत हो चुकी है। जबकि, 293 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 101 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 549 हो गई है। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 404 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 135 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 550 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 411 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 133 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 740 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 562 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 163 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 244 हो गई है। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 143 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 388 हो चुकी है। इनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 284 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 96 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 483 हो गई है। इनमें से 16 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से अब तक 356 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 111 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 519 हो गई है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 248 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 265 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 864 हो गई है। इनमें 21 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 757 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 86 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1341 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1114 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 202 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 142 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 81 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 60 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1111 हो गई है। इनमें 13 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 881 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 217 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 228 हो गई है। इनमें, 199 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 29 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 609 हो गई है। इनमें से 13 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 490 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 106 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 549 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 404 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 135 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 592 हो गई है। इनमें से अब तक 18 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 425 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 149 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 265 हो गई है। इनमें से 2 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 173 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 90 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 380 हो गई है। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 224 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 154 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 421 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि, 344 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 71 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 434 हो गई है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 322 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 109 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 382 हो गई है। इनमें से 10 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 339 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 31 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 332 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 271 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 59 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 417 हो गई हैं। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 321 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 88 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 148 हो चुकी है। इनमें से 57 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 91 केस अब भी एक्टिव हैं।

Hindi News / Bhopal / MP Corona Update : 56864 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1282 ने गवाई जान

ट्रेंडिंग वीडियो