15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैरसिया ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने किया खुलासा

बैरसिया मर्डर केस मामले में पुलिस ने खुलासा किया

2 min read
Google source verification
crime

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया मर्डर केस मामले में शनिवार को बैरसिया पुलिस ने खुलासा किया। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पर्वत सिंह मेहर की हत्या बेटी के पति चरण सिंह से विवाद के चलते हुआ था। बैरसिया पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी के विवाद को लेकर आरोपी चरण सिंह ने पर्वत सिंह की हत्या की। घटना के दिन शराब के नशें में विवाद हुआ था। बैरसिया थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि पर्वत सिंह के हत्यारे की पहचान चरण सिंह मेहर पिता दौलत सिंह मेहर (22) निवासी देवलखेड़ा के रूप में हुई है। कुछ महीनों पूर्व चरण सिंह ने मृतक पर्वत सिंह की बेटी के साथ भागकर शादी की थी।

डीआईजी ने किया सम्मानित

शादी के बाद से चरण सिंह का अक्सर पर्वत सिंह के साथ विवाद होता रहता था। बीती 15 जनवरी की रात करीब 10 बजे चरण सिंह और मृतक पर्वत सिंह ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। नशे में धुत होकर चरण सिंह ने एक सुनियोजित तरीके से पर्वत सिंह की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। भोपाल डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाले बैरसिया थाना टीआई एचसी लाडिया को 2 हजार रुपए, एसआई रमन सिंह को 3 हजार रुपए, आरक्षक ब्रजमोहन को 5 हजार रुपए और आरक्षक वरुण को 5 हजार रुपए का इनाम देखर सम्मानित किया।

क्या था मामला

थाना बैरसिया में सामने आए ब्लाइंड मर्डर केस में एक नए मोड़ के बाद पुलिस के सामने सारा माजरा साफ हो गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों बैरसिया क्षेत्र में गोलू पिता मानसिंह उम्र 23 साल निवासी रायसेन के मर्डर का मामला सामने आया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले को ब्लाइंड मर्डर केस घोषित किया। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में पिछले दिनों तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया, जिससे यह ब्लाइंड मर्डर केस सॉल्व हो गया।