bell-icon-header
भोपाल

‘लाड़ली बहनों’ को शिवराजसिंह की बड़ी सौगात, खातों में 2500 करोड़ रुपए डालने का ऐलान

Ladli Behna Shivrajsingh Chouhan Lakhpati Didi Yojana Benefits केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के तौर पर शिवराजसिंह चौहान ने देशभर की ‘लाड़ली बहनों’ को बड़ी सौगात दी।

भोपालAug 25, 2024 / 09:12 pm

deepak deewan

ladlibehnalakhpatididisivrajsingh

Lakhpati Didi Yojana Benefits, Lakhpati Didi Yojana Registration Process Ladli Behna Shivrajsingh Chouhan एमपी में मुख्यमंत्री के रूप में लाड़ली बहना योजना शुरु करनेवाले शिवराजसिंह चौहान अब केंद्र में मंत्री हैं पर अभी भी महिलाओं, युवतियों की हरसंभव सहायता करने की बात कहते रहते हैं। वे सभी महिलाओं को लाड़ली बहना के रूप में ही संबोधित करते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री होने के साथ ही शिवराजसिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के तौर पर शिवराजसिंह चौहान ने देशभर की ‘लाड़ली बहनों’ को बड़ी सौगात दी।
रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां भारी बरसात के बावजूद इतनी महिलाएं आई कि पंडाल छोटा पड़ गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में 11 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में प्रमाणित किया।
यह भी पढ़ें : Breaking – सरकार ने रद्द की जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी, जारी कर दिए आदेश, नए फरमान से बढ़ी परेशानी

यह भी पढ़ें : पत्थरबाजों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 200 मकान तोड़ने की तैयारी, आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
सम्मेलन में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 11 लाख लखपति दीदी प्रमाणित हुई हैं। बहनों के स्व सहायता समूहों के खातों में 2500 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। बहनों के लिए यह राशि रिवाल्विंग फंड के रूप में जमा की जाएगी। शिवराजसिंह चौहान ने यह भी बताया कि स्व सहायता समूहों के खातों में 5 हजार करोड़ रुपए बैंकों द्वारा जमा कराए जा रहे हैं।
जलगांव से शिवराजसिंह चौहान भोपाल आए और यहां आमजनों के साथ चाय की चुस्कियां लीं। उन्होंने भोपाल के रेतघाट में रुककर पान भी खाया।

लखपति दीदी योजना में महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। यह ब्याज मुक्त कर्ज होता है, पात्र महिलाओं को कोई ब्याज नहीं देना होता है।
सरकार, लखपति दीदी योजना Lakhpati Didi Yojana का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही देती है। महिला को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए यह कर्ज राशि दी जाती है। 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

शिवराजसिंह चौहान का ट्वीट

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का संकल्प है कोई बहन मजबूर नहीं रहे, किसी बहन की आंखों में आंसू न रहे, हर एक के चेहरे पर मुस्कुराहट आए और इसलिए उन्होंने लखपति दीदी अभियान चलाया।
प्रधानमंत्रीजी के मार्गदर्शन में हमने 100 दिन में 11 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प पूरा किया और आज उन्हें प्रमाण पत्र मिल रहे हैं।

मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि अब तक एक करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं और 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य पूरा करेंगे।

Hindi News / Bhopal / ‘लाड़ली बहनों’ को शिवराजसिंह की बड़ी सौगात, खातों में 2500 करोड़ रुपए डालने का ऐलान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.