भोपाल

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को धनतेरस पर मिलेगी डबल खुशखबरी, आएंगे इतने रुपए

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का 18वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होगा….

भोपालOct 18, 2024 / 01:45 pm

Astha Awasthi

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में लाड़ली बहनों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दिवाली- धनतेरस व अन्य त्योहारों के चलते लाड़ली बहनें तेजी से तैयारी में जुटी हुई हैं। हर बार त्योहारों में मोहन यादव सरकार प्रदेश की लाड़ली बहना के चेहरे पर मुस्कान ला ही देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।
दिवाली के त्योहार महीने के आखिरी में पड़ रहे हैं इसलिए लाड़ली बहनों के बीच तेजी से चर्चा चल रही है कि 18वीं किस्त के पैसे कब आएंगे।

जानें कब आएगी 18वीं किस्त ?

सरकारी सूत्रो के अनुसार त्योहारों के कारण 27 अक्टूबर को भी 1250 रुपए की किस्त जारी की जा सकती है। वहीं यह राशि नवंबर के पहले सप्ताह में, यानी 5 नवंबर 2024 को सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि इस सप्ताह में साफ हो जाएगा कि पैसा कब आएगा। लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: एमपी के इन 6 जिलों की जमीन चिह्नित, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश


वहीं बात अगर राशि की करी जाए तो हर महिने लाड़ली बहनों को 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस बार कुछ महिलाओं को यह उम्मीद भी है कि रक्षाबंधन की तरह दिवाली का बोनस भी मिल सकता है।

साल 2023 में शुरु हुई थी योजना

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।

Hindi News / Bhopal / Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को धनतेरस पर मिलेगी डबल खुशखबरी, आएंगे इतने रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.