![pandit ji](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2018/09/21/07_4028027-m.png)
– पंडित जी बताते है कि घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। यदि किसी पात्र में कोई खरोंच आदि जैसा निशान भी आ जाए तो भी उसे बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
– घर के स्टर रुम में कभी भी पुराने या टूटे-फूटे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। पंडित जी बताते है कि वास्तु की दृष्टि से अशुभ है तथा इसे वास्तु विज्ञान में एक दोष की तरह देखा जाता है।
![pandit ji](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2019/01/02/grah_parivartan_4028027-m.jpg)
– घर के किचन में रखें टूटे-फूटे बर्तन दरिद्रता की ओर संकेत करते हैं तथा इन्हें घर में जगह देने से घर में दरिद्रता बढ़ती है और कई तरह की आर्थिक हानि भी हो सकती है। अगर अर्थिक रुप से संपन्न रहना है तो घर में ऐसे बर्तन बिल्कुल भी न रखें।
– पंडित जी बताते है कि सोने के बर्तनों में भोजन करने से शरीर ठोस, सशक्त और पराक्रमी बनता है। पुरूषों के लिए सोने के बर्तनों में भोजन करना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है।
– कभी भी खंडित बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से हमारी जीवनशैली नकारात्मक बनती है।