भोपाल

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें List

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे स्टार प्रचारक, कांग्रेस से एक भी नाम नहीं

भोपालApr 19, 2023 / 06:26 pm

Manish Gite

,,

भोपाल। कर्नाटक में होने वाले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अपने 40 नेताओं की सूची जारी की है जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस सूची में शामिल किया है। लेकिन, कांग्रेस ने 40 नेताओं की सूची जारी की है उसमें मध्यप्रदेश से एक भी कांग्रेस नेता का नाम नहीं है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और दोनों की प्रमुख दलों ने चुनाव प्रचार की कमर कस ली है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आ जाएगा।

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान अकेले हैं, जिन्हें इस सूची में जगह मिली है। शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं के साथ स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल किया गया है। इधर, कांग्रेस की सूची में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शामिल किया गया है, जबकि मध्यप्रदेश से किसी कांग्रेस नेता को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है।

 

https://twitter.com/hashtag/KarnatakaElection2023?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/KarnatakaAssemblyElection2023?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

एमपी से बनाए गए सिर्फ आब्जर्वर

हालाकि तीन दिन पहले कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए विधानसभावार कुछ आब्जर्वर की नियुक्ति की है, जिसमें मध्यप्रदेश के तीन पूर्व मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन एवं पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने आब्जर्वर बनाया है। 61 पर्यवेक्षकों में से मध्यप्रदेश के इन तीनों नेता कर्नाटक में विभिन्न विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे।

 

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार तेज हो गया है। 10 मई को एक ही दिन सभी सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कर्नाटक विधानसभा में फिलहाल भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि काग्रेस के 75 विधायक हैं। वहीं सहयोगी जद (एस) के 28 विधायक हैं। वर्तमान में कर्नाटक में भाजपा की सरकार है।

 

यह भी पढ़ेंः
चुनाव से पहले एमपी के कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 

Hindi News / Bhopal / विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें List

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.