कमलनाथ ने ट्वीट किया कि 28 उपचुनावो में भी आपने खूब नारियल फोड़े थे। दमोह उपचुनाव में भी यही किया। इन चारों उपचुनाव में भी खूब नारियल फोड़े गए। ख़ूब झूठे सपने दिखाए थे। जरा उन सब का भी हिसाब दे दो। उन्होंने कहा कि आज आपने जो पृथ्वीपुर में नारियल फोड़कर झूठे सपने दिखाए हैं, वह भी 23 माह बाद वापस आने वाले चुनाव को देखते हुए ही दिखाए हैं। बाकी सपनों की तरह यह भी कभी पूरे नही होंगे। आपके झूठे सपने दिखाने, झूठी घोषणाएं करने व झूठे नारियल फोडऩे की सूची बड़ी लंबी है। इसकी सच्चाई प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है।