भोपाल

Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में हो सकती है गिरावट, देखें अपडेट

भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का असर मध्यप्रदेश में…।

भोपालJan 29, 2021 / 03:30 pm

Manish Gite

Gold Silver Price Cheap from New Delhi to New York after Pfizer report

भोपाल। भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी का असर मध्यप्रदेश में भी देखा जा रहा है। पिछले 5 दिन लगातार सोने-चांदी में गिरावट के बाद चांदी में दो हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सोने के भाव में ज्यादा अंतर नहीं आया है। गौरतलब है कि 1 फरवरी को केंद्रीय बजट के दौरान भी सोने-चांदी के भाव कमी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

डालर के स्थिर होने के कारण लगातार पांच दिनों की गिरावट देखने के बाद एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत दो दिन में ही दो हजार से अधिक बढ़ गई है। देश में हाजिर सोना 48819 रुपए प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे यह 0.30 फीसदी यानी 148 रुपए की तेजी के साथ 48,772 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी आज प्रति किलोग्राम 68,641 रुपए के भाव पर खुली।

 

इंदौर सराफा बाजार

मध्यप्रदेश में इंदौर सबसे बड़ा सराफा बाजार है। यहां सोना वहीं 50460 से लेकर 50650 के बीच रहा। जबकि चांदी 50460 रुपए से लेकर 66750 के बीच रही। जबकि बगैर जीएसटी के औसत भाव सोना 50610 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 66700 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

भोपाल सराफा बाजार

भोपाल के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें फिर कम हो गईं। गुरुवार को 400 रुपए भाव कम हुए, वहीं चांदी एक हजार रुपए तक सस्ती रही।

 

एक नजर

-दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 47,790 है, जबकि गुरुवार को 52130 रुपए का कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट का सोना 47,790 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
-मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 48,790 रुपए हैं। जबकि 22 कैरेट का भाव 47,790 ट्रेड कर रहा है।
-सबसे सस्ता सोना दक्षिण भारत के शहरों में बिक रहा है। मैसूर, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम और बंगलुरू ेमं 22 कैरेट का भाव 45 हजार 640 रुपए प्रति दस ग्राम है।

Hindi News / Bhopal / Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में हो सकती है गिरावट, देखें अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.