भोपाल

IMD Alert: ठंड का काउंटडाउन हुआ शुरू, सबसे पहले ठिठुरेंगे ये 35 जिले

IMD Alert: मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद ठंड की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मौसम विभाग की ओर से अनुमान लगाया गया है कि दिवाली के बाद से ठंड का असर देखने को मिलेगा।

भोपालOct 07, 2024 / 08:18 pm

Himanshu Singh

IMD Alert: मध्यप्रदेश में बारिश का दौर अब लगभग थम चुका है। प्रदेश में ज्यादातर जिलों में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई जिलों में रात को ठंड और दिन में भीषण गर्मी रह रही है। मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया जा रहा है कि बारिश का कोटा अब फुल हो चुका है। ठंड का सीजन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरु हो जाएगी।

दिवाली से शुरू होगी ठंड


मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि, ”एमपी में बने सिस्टम के चलते 20 अक्टूबर की रात के तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा उधर, दीपावली तक राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गुलाबी ठंड दस्तक देगी।
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले कुछ दिनों तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि दिन में मौसम से राहत नहीं मिलेगी। रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 21.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जिसके कारण रात में समय ठंडी हवाओं का दौर भी जारी था। प्रदेश का सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अभी आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

35 जिलों से होगी मानसून की विदाई


एमपी के ज्यादातर इलाकों से मानसून विदाई ले चुका है। कई इलाकों भीषण गर्मी के साथ उमस का दौर जारी है। इससे राहत पाने के लिए लोगों को ठंड इंतजार है। अक्टूबर के दूसरे हाफ में ठंड की शुरुआत हो जाएगी। भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर सहित 35 जिलों में सबसे पहले ठंड का असर देखने को मिलेगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / IMD Alert: ठंड का काउंटडाउन हुआ शुरू, सबसे पहले ठिठुरेंगे ये 35 जिले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.