एमपी में महंगाई भत्ते में वृद्धि जनवरी 2024 से ड्यू है। प्रदेश के कर्मचारी 10 महीने से इसकी मांग कर रहे हैं। प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारी अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स प्रदेश सरकार से जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत और इसके बाद जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत डीए व डीआर की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Breaking- एमपी में भीषण ब्लास्ट से कई बिल्डिंग ढहीं, मलबे में दबे लोग, शुरु हुआ रेस्क्यू प्रदेश सरकार यदि वाकई मांग के मुताबिक 7 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान कर देती है तो कर्मचारियों अधिकारियों को खासा लाभ होगा। कर्मचारी संगठनों के अनुसार ऐसी स्थिति में प्रदेश के विभिन्न संवर्ग के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को कम से कम 1085 रुपए से लेकर अधिकतम 9870 रुपए का लाभ होगा।
यह भी पढ़ें : 9 महीने का एरियर काटकर होगी महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी! एमपी में डीए पर बड़ा अपडेट
प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता में केंद्रीय दर और तिथि से ही बढ़ोत्तरी चाह रहे हैं। ऐसा होने पर कर्मचारियों की दिवाली की खुशियां कई गुनी बढ़ जाएगी।
प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता में केंद्रीय दर और तिथि से ही बढ़ोत्तरी चाह रहे हैं। ऐसा होने पर कर्मचारियों की दिवाली की खुशियां कई गुनी बढ़ जाएगी।