bell-icon-header
भोपाल

Heavy Rain: पहली बार Super Monsoon Active, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Red Alert : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सुपर मानसून एक्टिव होने की बात कही है। इस दौरान इंदौर और उज्जैन में भारी बारिश की संभावना है। जबकि एमपी के 30 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भोपालAug 24, 2024 / 12:24 pm

Faiz

Heavy Rain Red Alert : मध्य प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर चल पड़ा है। बीते 24 घंटों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कहीं मुसलाधार तो कही सामान्य बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए सुपर मानसून एक्टिव होने की बात कही है। इस अवधि में इंदौर और उज्जैन में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।साथ ही, प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण बारिश का सिलसिला शुरु हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है।
भोपाल जिले को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि यहां आगामी 24 घंटों तक घने बादलों के बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। जबकि, कई क्षेत्रों में बिजली गिरने तक की संभावना है। इस दौरान दिन और रात का तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि, हवा की औसत गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- CBI Raid : आधी रात को एमपी में बड़ा CBI छापा, सुबह से चारों ओर मचा हड़कंप

इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों के लिए गरज, बिजली और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मुरैना और पांढुर्णा जिले में गरज चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज और निवाड़ी जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- भारत में सबसे आधुनिक होगा ये 6 लेन रोड, खूबियां जानकर दातों तले उंगली दबा लेंगे

कहां कितनी बारिश ?

मध्य प्रदेश में मजबूत मौसम प्रणालियों के असर से अच्छी वर्षा की संभावना है। उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर है। रामघाट और पुल पानी में डूब गए हैं। शुक्रवार को इंदौर में 71 मिमी, खंडवा में 62 मिमी और भोपाल में 53 मिमी वर्षा हुई थी। आज शनिवार से वर्षा की गतिविधियों तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Hindi News / Bhopal / Heavy Rain: पहली बार Super Monsoon Active, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.