भोपाल

दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पेंशनर्स के लिए भी खुशखबरी, बढ़ गया DA और DR

केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों और केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दे दिया। इसका फायदा एमपी के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा, वहीं अब मध्य प्रदेश के 5 लाख 90 हजार 550 कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी खुशखबरी मिल सकती है…

भोपालOct 17, 2024 / 09:21 am

Sanjana Kumar

केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों और केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) एवं महंगाई राहत (डीआर) 3% बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बढ़ोतरी एक जुलाई, 20214 से लागू होगी। यानी तीन माह का एरियर मिलेगा।
किसानों के लिए खुशखबर यह है कि सरकार ने रबी की 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया। गेहूं की एमएसपी 150 रुपए बढ़ाकर 2,425 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।

राज्य के कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीद

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के देय महंगाई भत्ता की दर 50% से बढ़कर 53 फीसदी हो गई है। इधर, मध्यप्रदेश में राज्य के कर्मचारियों को 46% महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए न बढऩे से राज्य कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कर्मचारी सरकार से केंद्र की तरह समान डीए की मांग कर रहे हैं। अब 3% डीए और बढऩे से राज्य के कर्मचारी 7% पीछे आ गए। इस बीच पेंशनर्स ने भी हुंकार भरी है।

50% मुनाफे में खरीदेंगे फसल

शिवराज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, वास्तविक लागत पर कम से कम 50% मुनाफा देकर फसल खरीदी होगी। हमने गेहूं, अरहर, मसूर, उड़द की पूरी खरीद का निर्णय किया है। जल्द खराब होने वाली फसल-सब्जियां किसान महानगरों में बेच सकेंगे। परिवहन खर्च सरकार वहन करेगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पेंशनर्स के लिए भी खुशखबरी, बढ़ गया DA और DR

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.