bell-icon-header
भोपाल

MP News: बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, आचार संहिता हटते ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला

MP News: मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, 46491 पदों पर होंगी भर्तियां..

भोपालJun 11, 2024 / 09:17 pm

Shailendra Sharma

MP News: लोकसभा चुनावों की आचार संहिता हटने के बाद आज मंत्रालय में हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। करीब 89 दिनों बाद हुई इस कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 46491 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में प्रमोशन न होने के कारण खाली पड़े डॉक्टरों के 607 पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा। इसके अलावा भी मोहन कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए।

स्वास्थ्य विभाग में 46491 पदों पर होगी भर्ती

कैबिनेट बैठक के बाद मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। विजयवर्गीय ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए थे कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए। कैबिनेट में इसी के चलते अस्पतालों में खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव लाया गया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है। कैबिनेट में निर्णय हुआ है कि प्रदेश में प्रमोशन न होने से डॉक्टरों के खाली पड़े 607 पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा और इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 46491 नए पदों का सृजन कर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें

Premanand Maharaj vs Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा ने ऐसा क्या बोल दिया जो गुस्से में आ गए प्रेमानंद महाराज


स्वास्थ्य विभाग में अभी ये है स्थिति-

  • पूरे प्रदेश में करीब 1214 पद डॉक्टरों के खाली हैं जिन्हें भरा जाना है।
  • इनमें से 607 पदों की भर्ती चयन प्रक्रिया से सीधी भर्ती से होनी है।
  • इसके अलावा कैबिनेट ने भारतीय लोक स्वास्थ्य मानकों के अनुसार नवीन पदों के सृजन के लिए 46,491 नवीन पदों को मंजूरी दी है।
  • इसके अंतर्गत तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं को और उन्नत किया जाएगा।

कैबिनेट में लिए गए ये भी फैसले

कैबिनेट के द्वारा बड़ा तोहफा बिजली उपभोक्ताओं को भी दिए जाने का ऐलान किया है। एमपी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को 24,420 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने जा रही है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 6000 हजार करोड़ की सब्सिडी, किसानों को 13000 हजार करोड़ की सब्सिडी और एससी-एसटी को 5000 करोड़ की सब्सिडी मिलने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में गोवंशों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। अब गौवंश रक्षा वर्ष के रुप में मनाया जाएगा। इससे गौशालाओं का उन्नयन होगा। सड़क की गायों को उठाकर गौशाला भेजा जाएगा। घायल और बीमार गायों के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां लाईं जाएंगी। जिससे उनके उपचार में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें

Dhirendra Shastri Ayodhya: अयोध्या के लोगों को गाली देने वालों को लेकर बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री ने कही बड़ी बात, देखें वीडियो


Hindi News / Bhopal / MP News: बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, आचार संहिता हटते ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.