
भोपाल। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म अब 25 मार्च से भरे जाएंगे। सरकार ने योजना के फॉर्म पहले 15 मार्च से भराना घोषित किया था, लेकिन अब इसे दस दिन आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल, प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं के योजना में हितग्राही होने का अनुमान है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था रहेगी।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ट्रेनिंग दी जानी है, लेकिन इसमें अभी समय लग रहा है। इस कारण गुरुवार को सीएम हाउस में बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि फॉर्म भराने की तारीख को दस दिन बढ़ाकर 25 मार्च किया जाए। इसके तहत सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि योजना की लांचिंग 5 मार्च को होना है। योजना में एक हजार रुपए प्रति महीना विवाहित महिलाओं को दिए जाएंगे।
ऐसे समझें लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बेटियों/बहुओं को सरकार ने 1000 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में जून महीने से पैसे आना शुरू हो जाएंगे। सरकार ने यह योजना महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई है। इस योजना के तहत यदि एक घर में माता-पिता के अलावा दो बेटे हैं तो उनकी पत्नियों को 1000-1000 रुपए मिलेंगे। वहीं, घर बुजुर्ग महिला को वृद्धावस्था पेंशन के साथ 400 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। फिलहाल वृद्धावस्था पेंशन 600 रुपए प्रतिमाह दी जा रही है।
ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
इस योजना के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता रहेगी.....
- सबसे पहली शर्त महिला को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड, बैंक के खाते की जानकारी, बिजली का बिल, आय प्रमाण डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
- इस योजना के तहत किसी भी वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है।
सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की गरीब महिलाएं पात्र होंगी।
- 5 साल में इन महिलाओं के खाते में 60 हजार रुपए जाएंगे।
- 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
ये भी हैं खास
- आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र)
- वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड (कोई एक)
- मध्य प्रदेश के निवासी होने का प्रमाण पत्र
Updated on:
03 Mar 2023 01:21 am
Published on:
03 Mar 2023 01:01 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
