भोपाल

हमीदिया हादसा का दूसरा दिन: कमलनाथ भी पहुंचे अस्पताल, कहा- विभागीय मंत्री इस्तीफा दें

हमीदिया में हुए हादसे के चंद घंटे बाद भी अफरा-तफरी का माहौल, कई माता-पिता अपने बच्चों के लिए रोते-बिलखते दिखे…।

भोपालNov 09, 2021 / 02:11 pm

Manish Gite

भोपाल। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल में सोमवार रात को हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करीब 7 बच्चों की मौत अब तक हो चुकी है। हालांकि सरकार ने 4 बच्चों की ही मत की पुष्टि की है। कई परिजन अब भी बच्चा नहीं मिलने या बच्चा बदल जाने की शिकायत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चौहान ने कहा कि बचाव कार्य प्रभावित न हो, इसलिए मुझे घटना स्थल पर आने से मना किया गया। मैं रातभर संपर्क में रहा और आवश्यक निर्देश देता रहा। सबके प्रयास से हम अनेक नौनिहालों की जिंदगी बचाने में सफल रहे। जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि अस्पतालों का सेफ्टी आडिट होना चाहिए।

 

 

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, चार बच्चों की मौत, 40 बच्चों को जिंदा बचाया

Live Updates

 

2.00 pm

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बचाव कार्य प्रभावित न हो, इसलिए मुझे घटना स्थल पर आने से मना किया गया। मैं रातभर संपर्क में रहा और आवश्यक निर्देश देता रहा। सबके प्रयास से हम अनेक नौनिहालों की जिंदगी बचाने में सफल रहे। मैं अपने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की भी खुलकर कर्तव्यनिष्ठा के लिए सराहना करूंगा। घटना की जानकारी होते ही हम दोनों की बात हुई और वे तत्काल वहां पहुंच गए। बच्चों को बचाने के लिए जो कुछ हो सकता है, वो सब कुछ करने का उन्होंने प्रयास किया।

1.47 pm

कमलनाथ ने मांगा विभागीय मंत्री का इस्तीफा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी हमीदिया पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी साथ थे। कमलनाथ ने आरोप लगाया कियहां आंकड़े छिपाने का खेल चल रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करने की बात भी कही। कमलनाथ ने कहा कि इस मामले की जांच सिटिंग जज से कराना चाहिए। पिछले 6 माह में यह दूसरी घटना है। विभागीय मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

1.45 pm

अस्पताल प्रबंधन को अब एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। आग की घटना के बीच जब अफरा-तफरी मची तो बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान बच्चों के शरीर पर लगे टैग हट गए इस कारण कुछ बच्चे बदला गए। मंगलवार को दोपहर तक कई परिजन बच्चा बदल जाने के आरोप लगा हे थे।

1.30 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हादसे की जांच के निर्देश दे दिए हैं, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

01.00 pm

36 बच्चों को बचाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल में घटी इस दुर्भाग्यूपर्ण घटना में कुछ लोगों तथा डॉक्टर्स, नर्स, वॉर्ड बॉय ने अपनी जान हथेली पर रखकर 36 नौनिहालों को बचाने का काम किया।

12.30 pm

मंगलवार सुबह तक बच्चों की मौत का आंकड़ा 7 पर पहुंचा। 7 बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। हालांकि 4 की आधिकारिक घोषणा पहले ही हो चुकी है। जबकि कुल 7 बच्चों की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

12.15 pm

अब भी कई परिजन हो रहे हैं परेशान। अधिकारी बच्चों के परिजनों से ले रहे हैं जानकारी।

11.30 Am

कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल भी हमीदिया अस्पताल का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने इस घटना पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब राजधानी में ऐसे हालात हैं तो बाकी जिलों की स्थिति क्या होगी। सिर्फ जांच करने से कुछ नहीं होगा। जिस शहर में पीएम मोदी आ रहे हैं, उसमें ऐसी घटना होती है, तो जवाब मोदीजी की भी देना चाहिए।

 

11.10 AM
एक परिवार में 12 साल बाद बच्चे ने 2 नवंबर को जन्म लिया था। आग की घटना में वो रात से नहीं मिल रहा था। सुबह जब बच्चा मिला तो हाथ में उसकी लाश थमा दी गई।

 

11.00 AM
एक परिवार अपने जुड़वा बच्चों को ढूंढता हुआ नजर आया। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि दो में से उनका एक बच्चा खत्म हो गया।

10.45 AM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हमीदिया अस्पताल पहुंचे। वे बड़े अफसरों के साथ चर्चा कर रहे हैं, साथ ही परिजनों के साथ भी मुलाकात कर रहे हैं।

10.30 Am
हमीदिया अस्पताल में हमारे संवाददाता के मुताबिक अफरा-तफरी का माहौल सुबह से बना हुआ है। कई बच्चों के बारे में जानकारी माता-पिता को नहीं मिल पा रही है।

10.00 AM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सुबह से हमीदिया अस्पताल में मौजूद थे। बच्चों के परिजनों ने उन्हें घेर लिया था। वे परिजनों को ढांढस बंधाते देखे गए।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1457776329739280398?ref_src=twsrc%5Etfw
मृत बच्चों के माता-पिता को मिलेंगे 4-4- लाख रुपए

सोमवार रात को हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चों के माता-पिता को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया। साथ ही जांच के आदेश भी दिए गए थे। इसकी जानच अपर मुख्य सचिव मो. सूलेमान कर रहे हैं। वे मंगलवार को सुबह हमीदिया अस्पताल भी पहुंचे थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85dged
0:00

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल ने राज्य सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब राजधानी के अस्पतालों का यह हाल है तो बाकी जिलों के अस्पतालों की क्या स्थिति होती होगी। जायसवाल ने कहा कि सिर्फ जांच आयोग बनाने से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री को भी जवाब देना होगा, क्योंकि जिस शहर में वो आ रहे हैं उसमें ऐसा हादसा हो जाता है।

Hindi News / Bhopal / हमीदिया हादसा का दूसरा दिन: कमलनाथ भी पहुंचे अस्पताल, कहा- विभागीय मंत्री इस्तीफा दें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.