कर्मचारियों का 4 परसेंट बढ़ जाएगा डीए
एमपी के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों के ग्रह भाड़ा, परिवहन और मंत्रालय भत्ते में बढ़ोत्तरी की फाइल तैयार की जा चुकी है। नवरात्रि से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिससे कर्मचारियों को त्योहार से पहले डीए का फायदा मिल सके।
12 साल से नहीं बढ़े भत्ते
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आखिरी बार एमपी में सरकारी कर्मचारियों दूसरे भाड़ों में बढ़ोत्तरी 12 साल पहले की गई थी। तभी से कर्मचारियों के ग्रह भाड़ा और परिवहन भत्तों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जबकि मंहगाई दो से तीन गुना बढ़ चुकी है।