scriptनवरात्रि से पहले मिल जाएगा कर्मचारियों को इतने परसेंट डीए, कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर | Employees will get DA before Navratri, soon approved in cabinet meeting | Patrika News
भोपाल

नवरात्रि से पहले मिल जाएगा कर्मचारियों को इतने परसेंट डीए, कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर

DA Hike: मध्यप्रदेश सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही डीए मिलने वाला है। नवरात्रि के पहले कैबिनेट बैछक में इस पर मुहर लग सकती है।

भोपालSep 23, 2024 / 07:55 pm

Himanshu Singh

DA HIKE
DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीएम डॉ मोहन यादव जल्द ही कर्मचारियों के डीए के लिए बड़ा फैसला लेने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी आ रही है कि नवरात्रि से पहले डीए की फाइल में कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। इसके लिए जरुरी कागजी काम निपटा लिए गए हैं। अब सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है।

कर्मचारियों का 4 परसेंट बढ़ जाएगा डीए


एमपी के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों के ग्रह भाड़ा, परिवहन और मंत्रालय भत्ते में बढ़ोत्तरी की फाइल तैयार की जा चुकी है। नवरात्रि से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिससे कर्मचारियों को त्योहार से पहले डीए का फायदा मिल सके।

12 साल से नहीं बढ़े भत्ते


तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आखिरी बार एमपी में सरकारी कर्मचारियों दूसरे भाड़ों में बढ़ोत्तरी 12 साल पहले की गई थी। तभी से कर्मचारियों के ग्रह भाड़ा और परिवहन भत्तों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जबकि मंहगाई दो से तीन गुना बढ़ चुकी है।

Hindi News/ Bhopal / नवरात्रि से पहले मिल जाएगा कर्मचारियों को इतने परसेंट डीए, कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर

ट्रेंडिंग वीडियो