मुख्यमंत्री सोमवार को यूपी और झारखंड के दौरे पर रहे। सभा में लोगों को उज्जैन आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह बदलते दौर का भारत है। यहां लोकतंत्र में सबको अधिकार है। यह जनता का शासन है और जनता द्वारा ही संचालित होना चाहिए, लेकिन इतनी आबादी में भी एक परिवार ने लोकतंत्र को अपने घर की जागीर समझ लिया है। लोकतंत्र का मतलब ही यह है कि पार्टी जो तय कर दे वह सही।
चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उन्होंने लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी, और यह इसीलिए लड़ीकि इस देश में सबको समान अधिकार मिले, लेकिन कांग्रेस पार्टी में सिर्फ एक ही परिवार को सारे अधिकार हैं। सीएम ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब देश में मजबूत सरकार है। अब तो यदि गलती से भी भारत में पटाखा फूट जाए तो पाकिस्तान कहता है कि हमने नहीं फोड़ा है। यह भारत और 56 इंच वाले मोदी की ताकत है।
कांग्रेस शासनकाल में कहीं भी हो जाते थे आतंकी हमले
सीएम ने कहा, कांग्रेस शासन में कहीं भी और कभी भी आतंकी घटनाएं हो जाती थीं, बम विस्फोट हो जाते थे। इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। पाकिस्तान ने फिर हरकत की और हमारे सोते हुए सैनिकों पर हमला किया, पर इस बार पाक ने बड़ी गलती कर दी। मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर एक बार नहीं, बल्कि दोदो बार सबक सिखाया।