भोपाल

धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा या भाईदूज को लेकर ना रहें कन्फ्यूज, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस, दीवाली, गोवर्घनपूजा को लेकर आप भी अब तक कन्फ्यूज ही हैं, तो यहां जानें पंच पर्व उत्सव की सही डेट और शुभ मुहूर्त…

भोपालOct 09, 2024 / 11:16 am

Sanjana Kumar

Diwali 2024 dhanteras, goverdhan puja, bhaidooj: इस बार दीवाली के पंच पर्व उत्सव को लेकर लोगों में असमंजस हैं। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, लेकिन इस बार तिथियों में हेरफेर के कारण इस बार पंच पर्व का उत्सव 6 दिन तक मनाया जाएगा। 29 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी जो 3 नवंबर को भाई दूज के साथ समाप्त होगा।

29 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2024)

ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से इस पंच पर्व की शुरुआत होती है। पहले दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के पूजन का भी विधान है।

30 अक्टूबर को यम चतुर्दशी (Yam Chaturdashi 2024)

धनतेरस के अगले दिन चतुर्दशी तिथि को यम चतुर्दशी होता है। इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है। वहीं इसके बाद महालक्ष्मी की पूजन दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा।

31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीवाली (Diwali 2024)

ज्योतिषाचार्यों के मत अनुसार 1 नवबंर को अमावस्या तिथि प्रदोष और निशिता काल को स्पर्श नहीं कर रही है जबकि 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से लेकर निशिता काल तक व्याप्त रहेगी। साथ ही 1 नवंबर को आयुष्मान योग और स्वाति नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है. लेकिन, तिथियों के अनुसार इस बार 31 अक्टूबर को ही दीवाली मनाना ज्यादा शुभ रहेगा।

गोवर्धन पूजा 2 को, 3 नवंबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा

उन्होंने बताया कि वैसे तो दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन(Goverdhanpuja) पूजा की जाती है, लेकिन तिथियों में हेरफेर के कारण गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को की जाएगी, इसके बाद 3 नवंबर को भाई दूज (Bhaidooj) का त्योहार बनाया जाएगा।

यहां जानें शुभ मुहूर्त (Diwali 2024 Shubh Muhurat)

इस बार दीपावली पर पूजन के लिए दो मुहूर्त मिलेंगे। पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में है। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 36 से रात्रि 8 बजकर 11 मिनट के बीच रहेगा, जिसमें वृषभ काल शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसमें भी मां लक्ष्मी का पूजन किया जा सकता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा या भाईदूज को लेकर ना रहें कन्फ्यूज, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.