भोपाल

Divyanka Tripathi: फोड़ डाले कार के कांच….इटली में TV एक्ट्रेस के साथ लूट, भारत लौटने के लिए मदद की गुहार

Divyanka Tripathi: इटली गईं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी वहां लूटपाट हो गई। चोर कैश, क्रेडिट कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक सब ले गए। अब टीवी के दोनों सितारों को भारत वापस आने के लिए मदद की गुहार लगानी पड़ रही है।

भोपालJul 12, 2024 / 11:42 am

Astha Awasthi

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi: शादी की 8वीं सालगिरह मनाने इटली गईं भोपाल की टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का 10 लाख का सामान चोरी हो गया। वे पति विवेक दहिया के साथ यूरोप टूर पर हैं। फ्लोरेंस शहर में ठहरने के लिए यह जोड़ा एक प्रॉपर्टी देखने गया था। तभी कार से पासपोर्ट, रुपए, शॉपिंग किए सामान और वॉलेट चोर ले उड़े। कार की कांच भी टूटी मिली।
दिव्यांका ने इंस्टा पर लिखा कि विवेक और मैं सुरक्षित हैं। हमारे अधिकांश जरूरी सामान गायब हो गए हैं। हमें दूतावास से जल्द मदद की उम्मीद है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ ये लूटपाट ऐसी हुई है कि अब टीवी के दोनों सितारों को भारत वापस आने के लिए मदद की गुहार लगानी पड़ रही है।

पुलिस की मदद नहीं, दूतावास से आस

विवेक ने लोकल पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, बिना सीसीटीवी फुटेज मदद नहीं कर सकते। इसके बाद कपल ने दूतावास से संपर्क करने की कोशिश की, पर तब तक बंद हो चुका था। अब दिव्यांका और विवेक दूतावास से अस्थायी पासपोर्ट मिलने पर ही लौटेंगे।
Divyanka Tripathi

गाड़ी से गायब हुआ सारा सामान

विवेक ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘हम कल फ्लोरेंस पहुंचे. हमने सोचा कि हम एक दिन यहां रुक जाते हैं। हम अपने रुकने के लिए प्रॉपर्टी देखने लगे और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया। हालांकि, जब हम अपना सामान लेने वापस आए तब हमने देखा कि किसी ने कार का शीशा तोड़कर हमारा सारा सामान चोरी कर लिया है।
विवेक ने आगे कहा, ‘फ्लोरेंस के पास एक छोटा-सा शहर है, हम वहां रह रहे हैं। होटल वाले हमारी बहुत मदद कर रहे हैं, लेकिन हमें एम्बेसी की मदद चाहिए, भारत वापस आने के लिए हमें अस्थायी पासपोर्ट चाहिए और ये एम्बेसी की मदद से ही मिल पाएगा। अब तो हमारे पास कैश तक नहीं बचा है।

भोपाल में हैं दिव्यांका का घर

दिव्यांका का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता नरेंद्र त्रिपाठी फार्मासिस्ट हैं और मां नीलम त्रिपाठी गृहणी। दिव्यांका कभी भोपाल से मुंबई तक अपने पिता के साथ बस में सफर करके आती थी। ऑडिशन देने के लिए उन्होंने कई बार ऐसा किया। दिव्यांका को बचपन से ही ड्रामा और प्लेज में भाग लेने का शौक था। वे भोपाल में ऐसे कार्यक्रमों में पार्ट लेती रहती थी। दिव्यांका ने अपनी पहली नौकरी ऑल इंडिया रेडियो में एंकर के तौर पर की थी और उन्हें इसकी सैलरी के रूप में 800 रुपए मिले थे।

‘मिस भोपाल’ रह चुकी हैं मिस भोपाल

दिव्यांका की खूबसूरती हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। साल 2003 में दिव्यांका को मिस भोपाल चुना गया था। यही नहीं साल 2004 में उन्हें ‘जी सिनेस्टार्स की खोज’ हंट शो की विजेता भी घोषित किया गया था। बीते दिनों विधान सभा चुनाव के दौरान दिव्यांका वोट डालने भी भोपाल आई थीं।

Hindi News / Bhopal / Divyanka Tripathi: फोड़ डाले कार के कांच….इटली में TV एक्ट्रेस के साथ लूट, भारत लौटने के लिए मदद की गुहार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.