scriptBreaking – राजगढ़ में हुई गिरफ्तारी, पचोर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बीजेपी पर बरसे | Digvijay Singh reached Pachor police station in Rajgarh | Patrika News
भोपाल

Breaking – राजगढ़ में हुई गिरफ्तारी, पचोर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बीजेपी पर बरसे

Digvijay Singh reached Pachor police station in Rajgarh

भोपालMay 07, 2024 / 04:20 pm

deepak deewan

Digvijay Singh reached Pachor police station in Rajgarh

Digvijay Singh reached Pachor police station in Rajgarh


Digvijay Singh reached Pachor police station in Rajgarh – मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नौ सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। प्रदेश की इस सीटों पर दोपहर एक बजे तक 44.67 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। जिन सीटों पर मंगलवार को मतदान हो रहा है उनमें विदिशा लोकसभा, गुना शिवपुरी और राजगढ़ लोकसभा सीट सबसे अहम हैं। इन सीटों पर पूर्व सीएम बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे हाईप्रोफाइल उम्मीदवार हैं।
राजगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजयसिंह चुनावी मैदान में हैं जोकि इसे अपना अंतिम चुनाव बता चुके हैं। यहां पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद दिग्विजय सिंह पचोर थाने पहुंचे और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बीजेपी पर बरसे
राजगढ़ में पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही दिग्विजय सिंह भोपाल से रवाना हुए और सीधे पचोर थाने जा पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने पंकज यादव के समर्थन में उनकी गिरफ्तारी पर आपत्ति उठाई। बीजेपी पर बरसते हुए दिग्विजयसिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए।
इससे पहले उन्होंने एक मतदान केंद्र की ईवीएम पर भी सवाल उठाए थे। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के चांचौड़ा के मतदान केंद्र 24 प्राथमिक शाला भवन, बड़ोद की शिकायत की थी। दिग्विजयसिंह के आरोपों के बाद गुना कलेक्टर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि बूथ पर कोई समस्या नहीं है। यहां ईवीएम मशीन नहीं बदली गई। कुल 905 वोटर्स में से यहां सुबह 11 बजे तक 295 वोटिंग हुई।
राजगढ़ लोकसभा सीट के गुना जिले में जहां मतदान केंद्र की शिकायत हुई वहीं राजगढ़ के गुण में कांग्रेस नेता को नजर बंद कर लिया गया। जानकारी मिलते ही दिग्विजय सिंह पचोर थाने पहुंचे। राजगढ़ लोकसभा सीट पर किए जा रहे मतदान के दौरान पचोर पुलिस ने कांग्रेस नेता को नजरबंद कर लिया था।
दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ डाला वोट
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में श्यामला हिल्स के पोलिंग बूथ में सपत्नीक मतदान किया। मतदान के पहले वे जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर गए और विधिवत पूजा पाठ भी किया।

Hindi News/ Bhopal / Breaking – राजगढ़ में हुई गिरफ्तारी, पचोर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बीजेपी पर बरसे

ट्रेंडिंग वीडियो