भोपाल

DA Hike: डीए को लेकर आने वाली है खुशखबरी, दिवाली पर होगी बड़ी घोषणा !

DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार 1 नवंबर को कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की योजना बना रही है….

भोपालOct 21, 2024 / 02:25 pm

Astha Awasthi

DA Hike

DA Hike: दिवाली के त्योहार से पहले मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बता दें कि भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है लेकिन राज्य कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब कर्मचारियों को इसके बढ़ने का इंतजार है।
हालांकि प्रदेश के कर्मचारियों को भी जल्द ही रात मिल सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। केंद्रीय कर्मचारियों से तुलना की जाए तो यहां पर सात प्रतिशत महंगाई भत्ता कम मिल रहा है। इसे बढ़ाने की मांग कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव अनुराग जैन से कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी के इन 6 जिलों की जमीन चिह्नित, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश


इस दिन हो सकती है घोषणा

त्योहारों पर कर्मचारियों को राहत देने के लिए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ जनवरी 2024 से दिया जाएगा या फिर अक्टूबर से वृद्धि की जाएगी, यह निर्धारित होना बाकी है। इस बारे में वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी तीन किस्तों में एरियर दिया जा सकता है।

दिए गए है ये निर्देश

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में महंगाई भत्ते और राहत के लिए 58 प्रतिशत की दर से प्रविधान रखा है। अब 46 प्रतिशत की दर से भुगतान होना है यानी 12 प्रतिशत की वृद्धि भी होती है तो अलग से बजट प्रविधान नहीं करना होगा। वर्ष 2025-26 के बजट में यह प्रविधान 64 प्रतिशत के हिसाब से किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को स्थापना व्यय में राशि प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindi News / Bhopal / DA Hike: डीए को लेकर आने वाली है खुशखबरी, दिवाली पर होगी बड़ी घोषणा !

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.