14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच समन्वय

- कॉलोनी समिति की पहल पर पुलिस अधिकारी और आम लोग हुए आपस में रूबरू

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Apr 07, 2019

news

अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच समन्वय

भोपाल। पुलिस और आम लोगों के बीच तालमेल से काफी हद तक अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है लेकिन कई लोग पुलिस थाने जाने या पुलिस से कतराते हैं। पुलिस और आम लोगों के बीच समन्वय बेहतर हो इसके लिए कॉलोनी समिति ने प्रयास किया है। इस प्रयास के तहत पुलिस अधिकारी और आम लोगों के बीच संवाद हुआ। इसमें पीछे मुख्य उद्देश्य आम लोगों में पुलिस को लेकर संशय को दूर करना है। कॉलोनी पदाधिकारियों ने बताया कि बेहतर संवाद होने पर हर छोटी से छोटी घटना से पुलिस महकमा वाकिफ होगा और अपराधों पर रोक लग सकेगी।

अपराधिक तत्वों की गतिविधियों की पर रोक लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर ये प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सम्राट कॉलोनी रहवासी समिति क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और लोगों को आमंत्रित किया। इस प्रयास में सीएसपी सतीश समाधिया सहित क्षेत्रीय थाना प्रभारी शामिल हुए। अपने क्षेत्र में कोई भी अपराधिक गतिविधि या असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समिति के अजीज मोहम्मद खान के मुताबिक हर वर्ग के लोग यहां शामिल हुए। कॉलोनी और लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से ये प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरक्षा के साथ सफाई के लिए जागरुकता

सुरक्षा के साथ ही कॉलोनी में सफाई और बेहतर माहौल के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए कॉलोनी समिति के पदाधिकारी लोगों को समझाइश देते हैं। उल्लेखनीय है यहां पार्क का निर्माण भी जनसहयोग से हुआ। इसकी देखरेख का जिम्मा भी समिति के पास है। समिति में हर धर्म और वर्ग के लोग शामिल हैं। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लंबे समय से पूरी समिति काम कर रही है। नगर निगम के साथ समन्वयक के चलते मुख्यमंत्री द्वारा समिति को सम्मानित भी कर चुके हैं।