scriptजन जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, पदयात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे | Congress will run public awareness campaign | Patrika News
भोपाल

जन जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, पदयात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा होंगे अभियान के प्रदेश प्रभारी

भोपालNov 06, 2021 / 11:08 am

दीपेश अवस्थी

जन जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, पदयात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे

जन जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, पदयात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस 14 से 21 नवम्बर तक जन जागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस 14 नवंबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला एवं ब्लाक स्तर तक पदयात्रा एवं नेहरू जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को इस अभियान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस जन जागरण अभियान में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, कांग्रेस पक्ष के समस्त जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि अभियान के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
हार के कारणों को भी तलाशेगी कांग्रेस
हाल ही में हुए विधानसभा उप चुनाव में मिली हार के कारणों में कांग्रेस जुट गई है। समीक्षा इसलिए भी शुरू हुई है क्योंकि इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के बावजूद भी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस समीक्षा के बहाने पार्टी यह देखने का प्रयास कर रही है कि चुनाव में कहां क्या कमी रह गई थी। साथ ही चुनाव के दौरान भितरघातियों की भी तलाश हो रही है। एवं उन्हें भी तलाशा जा रहा है जो चुनाव के मौके पर घरों से नहीं निकले या फिर उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में ईमानदारी से काम नहीं किया। ऐसे लोगों पर एक्शन भी होगा।

Hindi News / Bhopal / जन जागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, पदयात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे

ट्रेंडिंग वीडियो