script500 में गैस के साथ हर महीने 1500 रुपए भी देगी कांग्रेस, 9 को लॉन्च होगी योजना | Congress will give 1500 rupees every month along with gas in 500 | Patrika News
भोपाल

500 में गैस के साथ हर महीने 1500 रुपए भी देगी कांग्रेस, 9 को लॉन्च होगी योजना

छिंदवाड़ा से होगी शुरुआत, कांग्रेस का चुनावी दांव: लाड़ली बहना के जवाब में कांग्रेस का ‘नारी सम्मान’, हर विधानसभा से 50 हजार फार्म भरवाने का लक्ष्य

भोपालMay 04, 2023 / 09:50 am

deepak deewan

gas_500.png

छिंदवाड़ा से होगी शुरुआत

भोपाल. एमपी में महिलओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। एमपी की बीजेपी सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरु की है जिसके जवाब में कांग्रेस नारी सम्मान योजना ला रही है। विधानसभा चुनाव की रणनीति के बीच इसे कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। योजना के तहत कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और हर महीने 1500 रुपए सम्मान निधि देने का वादा किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से फार्म भरवाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहले ही एलान कर चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक पात्र महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा। नारी सम्मान योजना के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं से फार्म भरवाने घर-घर जाएंगे। इसमें कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और हर महीने 1500 रुपए सम्मान निधि देने का वादा किया गया है।

नारी सम्मान योजना को लेकर कांग्रेस उत्साहित और चुनाव को लेकर आशान्वित है। कांग्रेस का मानना है कि यदि परिवार की महिलाओं ने साथ दिया तो यह बड़ी जीत होगी। ऐसे में पार्टी घर-घर पैठ बनाने के लिए महिलाओं को साधने में जुट गई है। इसलिए कमलनाथ के गृह जिला छिंदवाड़ा में बड़े कार्यक्रम के तहत इसे लॉन्च किया जाएगा। 9 मई को इस योजना की लॉन्चिंग होगी।

हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 50 हजार महिलाओं को फार्म— कांग्रेस ने आधी आबादी पर फोकस कर लिया है। वे इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। कांग्रेस का लक्ष्य नारी सम्मान योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 50 हजार महिलाओं को फार्म भरवाना है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म भरवाएंगे। पार्टी ने इसका खाका तैयार कर लिया है।

Hindi News / Bhopal / 500 में गैस के साथ हर महीने 1500 रुपए भी देगी कांग्रेस, 9 को लॉन्च होगी योजना

ट्रेंडिंग वीडियो