भोपाल

पूर्व मंत्री ने मंच पर कार्यकर्ता से कह डाली ऐसी बात, भाजपा बोली- ये हैं कांग्रेस के संस्कार, वीडियो वायरल

– कांग्रेस विधायक लाखन सिंह का वीडियो- मंच पर कार्यक्रता से बोले- ‘सुन बे, शांत हो जा…’- विधायक के इस रवैय्ये पर भाजपा ने कसा तंज- भाजपा बोली- ‘ये हैं कांग्रेस के संस्कार’

भोपालMay 13, 2023 / 06:45 pm

Faiz

पूर्व मंत्री ने मंच पर कार्यकर्ता से कह डाली ऐसी बात, भाजपा बोली- ये हैं कांग्रेस के संस्कार, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का शोर सूबे में लगातार बढ़ता जा रहा है। वार पलटवार का दौर तो चरम आ ही गया है। भाजपा और कांग्रेस अपने परतिद्वंदि दल के नेताओं की बातों पर भी खास फोकस रखे हुए हैं। ऐसी बातों पर खास गौर किया जा रहा है, जिसके जरिये सत्ता के रास्ते आसान बनाए जा सकें। अब ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वीडियो पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लाखन सिंह (Lakhan Singh) का है, जिसमें कथित तौर पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह एक कार्यक्रम के दौरान हल्ला करने वाले कार्यकर्ता को हड़काते नजर आ रहे हैं।


भाजपा की ओर से वायरल किये जा रहे वीडियो में मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान विधायक लाखन सिंह ने एक कार्यकर्ता को डांट दिया। बताया जा रहा है कि, मंच के नीचे कार्यकर्ता हल्ला कर रहे थे, जिससे विधायक को बात करने में असुविधा हो रही थी। इसपर विधायक ने संबंधित कार्यकर्ता की ओर हाथ से इशारा करके चिल्लाते हुए कहा कि, ‘सुन बे शांत हो जा जरा…।’ फिलहाल, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर दूल्हे ने लहराया कांग्रेस का झंडा, घोड़ी पर बैठकर किया डांस, VIDEO


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kwkcb

इस संबंध में बीजेपी मध्य प्रदेश ने विधायक का वीडियो ट्विटर हैंडल पर जारी करने के साथ साथ सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘पूर्व मंत्री, कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव की भाषा शैली देखिए…। आज सत्ता में नहीं हैं, तब जनता से ऐसा दुर्व्यवहार है, कहीं सत्ता में होते तो जनता को आपातकाल की याद दिला देते।’

 

 

यह भी पढ़ें- CBSE Topper Success Story : इंदौर के टॉपर्स स्टूडेंट्स ने बताया 99% पास होने का सक्सेस मंत्र


भाजपा का तंज

https://twitter.com/BJP4MP/status/1657287564561367040?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कांग्रेस विधायक पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘सुन बे शांत हो जा जरा…। ये हैं कांग्रेस के संस्कार, कार्यकर्ताओं का लगातार होता तिरस्कार…।’ आपको बता दें कि, चुनावी साल में मीडिया टीम के कमजोर होने की शिकायतें लगातार सामने आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हाल ही में लोकेन्द्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद सौंपा है। मीडिया प्रभारी का पदभार संभालने के बाद से ही आशीष अग्रवाल कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

Hindi News / Bhopal / पूर्व मंत्री ने मंच पर कार्यकर्ता से कह डाली ऐसी बात, भाजपा बोली- ये हैं कांग्रेस के संस्कार, वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.