bell-icon-header
भोपाल

चुनाव खत्म होते ही फूटा महंगाई बम, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जनिए कितने हुए दाम

1 दिसंबर 2023 की सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी नई दर के हिसाब से अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 21 रुपए महंगा हो गया है।

भोपालDec 01, 2023 / 03:53 pm

Faiz

चुनाव खत्म होते ही फूटा महंगाई बम, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जनिए कितने हुए दाम

मध्य प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही दिसबंर महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। नई दर के हिसाब से 21 रुपए प्रति सिलेंडर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। आज 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपये चुकाने होंगे जबकि इससे पहले 16 नवंबर 2023 को ही इसकी कीमतों में कटौती करते हुए 1775.50 रुपए किए गए थे।


हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बावजूद इसके कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों के बाहरी खानपान पर इस बढ़ोतरी का असर देखने को मिलेगा। बता दें कि, कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटलों, हलवाई की दुकान, चाय, नाश्ता आदि के होटलों पर किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें- अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, एक की मौत, एक गंभीर


दो महीने में तीसरी बार बढ़े तो एक बार घटे दाम

इससे पहले पिछले महीने 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी। एलपीजी के ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़े थे। 1 नवंबर को देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया था, जिसपर लोगों को महंगाई का झटका लगा था। एक अक्टूबर को एलपीजी 1731.50 रुपए पर थी, जबकि 1 नवंबर को इसके रेट 101.50 रुपए महंगे हुए थे और ये 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया था। इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस के दाम कम में कटोती करते हुए 57.05 रुपए कम किए थे, जिसके बाद से सिलेंडर की कीमत 1775.50 रुपए हो गई थी, जिसमें आज एक बार फिर 21 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें- चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर भारत के इस राज्य में अलर्ट, देखें आदेश

 

जानें आपके शहर में आज से गैस सिलेंडर के नए दाम क्या हैं

– दिल्ली 1796.50 रुपये
– कोलकाता 1908.00 रुपये
– मुंबई 1749.00 रुपये
– चेन्नई 1968.50 रुपये

Hindi News / Bhopal / चुनाव खत्म होते ही फूटा महंगाई बम, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जनिए कितने हुए दाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.