भोपाल

हवाओं ने बदला रुख, 2 दिन बाद बढ़ जाएगी ठंड, इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

– 28 की रफ्तार से चली हवा, छाए बादल – 1.3 डिग्री लुढ़का दिन का तापमान

भोपालFeb 05, 2021 / 11:23 am

Astha Awasthi

Cold

भोपाल। राजधानी भोपाल के मौसम (weather forecast) में रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है। बीते कई दिनों से यहां पर लोगों को ठंड (weather update) से राहत मिली है लेकिन अब एक बार फिर से हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है। मौसम विभाग का कहना है हवाओं के चलने से प्रदेश में फिर से 2 दिन बाद पार लुढ़केगा। इसकी वजह से ठंड बढ़ सकती है।

3-5 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है गिरावट

बीते दिन शहर में 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बादल भी छाए। इस वजह से दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट हुई। रात के तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हुआ। बात तापमान की करें तो गुरुवार को दिन का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाने से दिन में पारे की चाल भी धीमी थी। रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गिर सकते हैं ओले

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कहीं-कहीं से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं बिजली एवं ओले गिराने की संभावना है। 06 फरवरी, 2021 से 10 फरवरी, 2021 तक मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Hindi News / Bhopal / हवाओं ने बदला रुख, 2 दिन बाद बढ़ जाएगी ठंड, इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.