भोपाल

Weather Update : कड़कड़ाती ठंड के बीच बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आागमी 15 दिसंबर से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आगामी 24 घंटों के भीतर हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

भोपालDec 12, 2021 / 06:20 pm

Faiz

Weather Update : कड़कड़ाती ठंड के बीच बारिश के आसार

भोपाल. मध्य प्रदेश में जारी सर्द हवाओं के चलते ठंड का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि, प्रदेशभर में इस सीजन में पहली बार है जब न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। वही कई जिलों में भी तापमान 10 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक प्रदेश का औसतन मौसम ठंड की चपेट में ही घिरा रहने वाला है। लेकिन, 14 दिसंबर 2021 को तापमान के बढ़ते ही ठंड का प्रभाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते आागमी 15 दिसंबर से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आगामी 24 घंटों के भीतर हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।


मौसम विभाग की मानें तो मौजूदा समय में प्रदेश में कहीं भी किसी वेदर सिस्टम का प्रभाव नहीं है। लेकिन उत्तर भारत में लगातार जारी बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ रही है। आगमी 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद 15 दिसंबर से वेस्टर्न सिस्टम बनने के चलते बादल छा सकते हैं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 15 दिसंबर से बनने वाले इस सिस्टम का प्रभाव 48 घंटे यानी 18 दिसंबर तक ही प्रभावी रह सकता है। 18 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरु होने के आसार है तो वहीं 25 दिसंबर के आसपास शीतलहर भी चल सकती है।

 

पढ़ें ये खास खबर- केंद्रीय मंत्री बोले- PM मोदी ने दलाली खत्म की, वैक्सीनेशन शुरु कराकर समय पर देश को महामारी से उबारा


कहां कितना न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नौगांव 5.7 डिग्री सेल्सियस और उमरिया 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, तीसरी बार भोपाल का रात का तापमान 11.4 डिग्री आने से 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 12 नवंबर को रात का तापमान 11.2 डिग्री दर्ज पहुंचा था। इसके अलावा इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और आज रविवार सुबह का अधिकतम तापमान सामन्य से 2 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

चमत्कार : लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन और खरोंच तक नहीं आई, हैरान कर देगा वीडियो

Hindi News / Bhopal / Weather Update : कड़कड़ाती ठंड के बीच बारिश के आसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.