21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 6 महीने बढ़ा कार्यकाल, आदेश जारी

मुख्य सचिव का कार्यकाल आगामी 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वो 31 मई 2023 तक मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ रहेंगे।

2 min read
Google source verification
News

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 6 महीने बढ़ा कार्यकाल, आदेश जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल आज समाप्त होने वाला था। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि, मुख्य सचिव का कार्यकाल आगामी 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वो 31 मई 2023 तक मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ रहेंगे। केंद्र सरकार की ओर से आज रिटायरमेंट के दिन ही इक़बाल सिंह बैंस के कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के नामों को लेकर चल रही चर्चा पर एक बार फिर 6 महीने के लिए पूरी तरह से विराम लग गया है।

गौरतलब है कि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस बुदवार यानी आज रिटायर हो रहे थे। इसी के साथ मध्य प्रदेश में अगले मुख्यसचिव को लेकर भी कई गुड़ाभाग लगाए जा रहे थे। मुख्य सचिव को लेकर जानकारों में चर्चा का दौर जोरों पर था। वरिष्ठ IAS अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान समेत अन्य एक - दो नामों और नामों को लेकर विचार किया जा रहा था। सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी साल नजदीक होने के चलते मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस जैसा ही कोई सख्त और अनुभवी IAS इस पद के लिए चाहते थे, इसके लिए उन्होंने कुछ नामों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे भी थे, लेकिन शायद कैंद्र की ओर से उन नामों पर बात नहीं बनी।

यह भी पढ़ें- आधी रात को क्लब में जाम छलका रहे थे 100 लड़के - लड़कियां, अचानक पहुंच गई पुलिस, वीडियो वायरल


केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सीएम ने किया था अनुरोध

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात कर कुछ नामों पर चर्चा भी की थी। बावजूद इसके सीएम द्वारा सुझाए गए नामों पर पीएम मोदी से हरी झंडी नहीं मिल सका। इसके बाद सीएम शिवराज ने इस महीने 9 नवंबर को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। इसी के बाद आज इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट वाले कार्यकाल को बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो