भोपाल

कॉलेज की लड़कियों को जोड़ने भाजपा कराएगी मिस सोशल प्रतियोगिता

कॉलेज की लड़कियों को जोडऩे भाजपा कराएगी मिस सोशल प्रतियोगिता – १६ सितंबर को कौन बनेगा मिस सोशल काम्पटीशन – भाजपा महिला मोर्चा करा रही है आयोजन

भोपालAug 07, 2018 / 09:20 am

Arun Tiwari

BJP OFFICE bhopal

भोपाल : कॉलेज में पढऩे वाली लड़कियों को पार्टी से जोडऩे के लिए भाजपा ने नया तरीका अपनाया है। भाजपा का महिला मोर्चा कौन बनेगा मिस सोशल प्रतियोगिता प्रतियोगिता करा रहा है। ये प्रतियोगिता 16 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ होगी, प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इस प्रतियोगिता में 17 से 25 साल तक की लड़कियां ही भाग ले सकेंगी।

लड़कियां बनेंगी मिस सोशल

पार्टी का मकसद इस प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश में सोशल मीडिया पर सक्रिय पढ़ी-लिखी लड़कियों को तलाश कर भाजपा से जोडऩा है, जो लड़कियां मिस सोशल बनेंगी वो अन्य लड़कियों को ट्रेनिंग देंगी जिससे वे घरेलू और कामकाजी महिलाओं के बीच संपर्क बढ़ाकर डिजिटल मीडिया के महत्व को समझा सकें।

ये लड़कियां महिलाओं को ये भी समझाएंगी कि वो अपने फोन पर ही सारी सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका फायद किस तरह घर बैठे उठा सकती हैं। भाजपा महिला मोर्चा चाहता है कि चुनावी सीजन में प्रदेश की आधी आबादी सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ गई तो पार्टी का जनाधार बढ़ाने में बड़ी कामयाबी हासिल हो जाएगी।

– प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम –

– प्रतियोगिता में 17 से 25 साल तक की लड़कियां ही भाग ले सकेंगी। – प्रतिभागी का फेसबुक, ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम पर अकाउंट होना अनिवार्य है। – प्रतियोगिता में 100 अंक होंगे जिसमें 50 अंक प्रश्नोत्तरी के और 50 सोशल मीडिया में एक साल की सक्रियता के आधार पर दिए जाएंगे

– प्रतिभागी के मोबाइल में नमो एप और शिवराज एप होना जरुरी – रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है – 2 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण, पहला पुरस्कार लैपटॉप, दूसरा टैबलेट और तीसरा स्मार्ट फोन होगा। –

– ये डिजिटल क्रांति का युग है और लोग डिजिटल नहीं हो पा रहे हैं, मिस सोशल घरेलू और कामकाजी महिलाओं को डिजिटल होने के फायदे बताएंगी,जिससे फोन पर सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिल सकेगा। – – आरएच लता संयोजक,सोशल मीडिया महिला मोर्चा,मप्र –

Hindi News / Bhopal / कॉलेज की लड़कियों को जोड़ने भाजपा कराएगी मिस सोशल प्रतियोगिता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.