bell-icon-header
भोपाल

Binnu Rani Reels: दिग्विजय सिंह का बंगला देख हैरान रह गई बिन्नू रानी, देखें बुंदेली अंदाज का मजेदार VIDEO

Binnu Rani Reels: बुंदेलखंडी बोलकर सोशल मीडिया पर छाई बिन्नो रानी को दिग्विजय सिंह ने बुलाया भोपाल, श्यामला हिल्स स्थित उनके बंगले पर पहुंचते ही बोली गाइज…watch binnu rani reels and video

भोपालJun 23, 2024 / 02:20 pm

Sanjana Kumar

दिग्विजय सिंह के साथ उनके बंगेल पर बुंदेलखंडी अंदाज में बतियाती बिन्नी रानी।

Binnu Rani Reels: बुंदेली भाषा में वीडियो बनाकर फेमस हुई मध्य प्रदेश की बिन्नू रानी ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। छतरपुर जिले में रहने वाली 12 वर्षीय दीपा उर्फ बिन्नू रानी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि वीडियो देखकर ही दिग्विजय सिंह ने उससे मिलने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद बाकायदा बिन्नू रानी को फोन किया गया और राजधानी भोपाल में आमंत्रित किया गया।

दिग्विजय सिंह का बंगला देखकर बोली कित्तौ बड़ौ बंगला

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से मिलने जब बिन्नू रानी (Binnu Rani) उनके बंगले पर पहुंची तो हैरान रह गई। और बड़ी ही स्टाइल में बोली…गाइज, देखौ बब्बा जू कौ बंगला कित्तौ बड़ौ है? ये सुनते ही दिग्विजय सिंह जोर से हंस पड़े और बिन्नू के अंदाज में ही बोले- जौ मेरो नहीं है बंगला, सरकारी है। मेरे पास में बंगला है ही नहीं। एक बाप-दादा फूटौ किला छोड़ गए। वही बस।

दिग्विजय के सवालों का तपाक से दिया जवाब

दिग्विजय सिंह ने पूछा किस क्लास में पढ़ती हो, कहां गांव में ही पढ़ती हो। बिन्नू ने दिग्विजय के सवालों का तपाक से जवाब दिया अपने पहाड़ गांव में पांचवीं कक्षा में पढ़ती हूं।

दिग्विजय सिंह ने की तारीफ, किया फॉलो

दिग्विजय सिंह ने बिन्नू (Binnu Rani) की तारीफ करते हुए कहा कि तुम कितनी अच्छी बुंदेलखंडी बोलती हो। मैंने आज तक इतनी अच्छी बुंदेलखंडी बोलने वाला नहीं देखा। दिग्विजय सिंह ने बिन्नू से फिर सवाल पूछा, इतना आत्मविश्वास तेरे अंदर आता कहां से है? गाइज, फॉलो करो, सब्सक्राइब करो। ये तुम्हें कौन ने सिखाया? बिन्नू ने कहा, जो मन में आता है सो बोलती हूं। इसके बाद बिन्नू रानी के सामने ही दिग्विजय सिंह ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो किया। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि गाइज हम भी फॉलो कर रहे तुम भी जबरदस्ती फॉलो करो।

जानें कौन है बिन्नू रानी

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की दीपा यादव है जो सोशल मीडिया पर बिन्नू रानी (Binnurani) के नाम से मशहूर हो गई। बिन्नू के वीडियो को कवि कुमार विश्वास, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा समेत कई नामचीन लोग शेयर कर चुके हैं। दीपा उर्फ बिन्नू रानी बुंदेलखंडी भाषा में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। करीब 6 महीने पहले ही उसने सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करने शुरू किए हैं।
ये भी पढ़ें: World Sickle Cell Day: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सिकल सेल एनीमिया को लेकर करेंगे जागरूक, क्या हैं लक्षण, आप भी रहें अलर्ट

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Binnu Rani Reels: दिग्विजय सिंह का बंगला देख हैरान रह गई बिन्नू रानी, देखें बुंदेली अंदाज का मजेदार VIDEO

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.