17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...

2 min read
Google source verification
congress_big_blow.jpg

,,,,

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक और बड़ा झटका लगा है और पार्टी के दिग्गज नेता ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस नेता ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट काटे जाने से नाराज थे।

पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
मध्यप्रदेश कांग्रेस को मुरैना जिले में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। राकेश मावई का टिकट विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने काट दिया था और वो तभी से पार्टी से नाराज चल रहे थे। ये भी बता दें कि राकेश मावई पूर्व विधाक होने के साथ साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनके भाजपा में शामिल होने के बाद इस तरह की चर्चाएं हैं कि कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। यहां ये भी बता दें कि राकेश मावई के साथ शिवपुरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष परम सिंह रावत ने भी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस को लग रहे झटके
बता दें कि ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव हार के बाद लगातार झटके लग रहे हैं। तीन दिन पहले ही 16 जनवरी को ग्वालियर शहर के कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। पार्टी छोड़ते वक्त आनंद शर्मा ने साफ साफ कहा था कि पिछले कुछ सालों में कांग्रेस में रहकर उन्होंने बहुत कुछ सहन किया लेकिन अब पानी सिर से ऊपर हो चुका है। उन्होंने राम मंदिर का न्यौता ठुकराने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए ये भी कहा था कि जो राम का नहीं हुआ वह देश का क्या होगा।