script30 साल का हो गया ये पेड़, बच्चों जैसी होती है परवरिश, केक काटकर मनाया जाता है Birth Day | Bhopal News Bhel Piplani neem Tree Birthday Celebration 30 years old tree benefits | Patrika News
भोपाल

30 साल का हो गया ये पेड़, बच्चों जैसी होती है परवरिश, केक काटकर मनाया जाता है Birth Day

Bhopal News: 30 साल के इस पेड़ को स्थानीय लोगों ने बच्चों की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया है, 21 जून को हर साल नए कपड़े पहनाकर, झालरों से सजा कर, इसकी डालियों पर बलून लटकाकर काटा जाता है केक, लिया जाता है पेड़ लगाने का संपल्प आप भी जरूर लगाएं एक पेड़

भोपालJun 20, 2024 / 11:20 am

Sanjana Kumar

Neem Tree Birthday Celebration
Bhopal News: राजधानी भोपाल का बीएचईएल (भेल) इलाका हरियाली की चादर ओढ़े है। यहां के लंबे घने खूबसूरत पेड़ भीषण गर्मी में भी सुकून की छाया और मन को शांत कर देने वाली हवाओं से राहगीरों का मन जीत लेते हैं। इन पेड़ों के बीच एक ऐसा पेड़ भी है जिसे मार्केट और भेल टाउनशिप के लोगों ने पाल-पोस कर बड़ा किया है। नन्हे से पौधे से पेड़ बने इसे 21 जून शुक्रवार को 30 साल हो गए। बच्चों की तरह पाल-पोस कर इस पेड़ को घना, छायादार बनाने वाले लोग हर साल 21 जून को इसका जन्मदिन (Birthday Celebration) मनाया जाता है।

कोरोना काल में भी मनाया था बर्थ डे

राजधानी भोपाल के बीएचईएल (भेल) क्षेत्र के इस पेड़ की 27वीं बर्थ डे के दौरान कोरोना काल था, तब भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते समय भी इसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था।

भेल टाउनशिप के ठीक पीछे सीना तान कर खड़ा है ये पेड़

भोपाल की भेल टाउनशिप के पिपलानी पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित आदर्श मार्केट में हर साल इस पेड़ का जन्म दिन मनाया जाता है। आज ही के दिन 1995 में इसे लगाया गया था। हर साल यहां के लोग प्रकृति और पर्यावरण प्रेम के साथ ही पेड़ों का अपने से खास रिश्ता होने का अहसास कराते हैं।

इस साल 30वीं Birthday

आदर्श मार्केट के व्यापारी बताते हैं कि करीब 30 वर्षों से नीम के पेड़ का जन्म दिन मनाते आ रहे हैं। इसके लिए के काटा जाता है, झालरें सजाई जाती है, बलून लगाए जाते हैं। बिल्कुल किसी बच्चे की तरह ही इस पेड़ का भी जन्म दिवस मनाते हैं। इस मार्केट के व्यापारी इस पेड़ इतना प्यार करते हैं कि इस पर आज तक कोई कील तक नहीं लगा सका। इस जन्म दिन के लिए भी दो दिन से तैयारी की जा रही थी। कल 21 जून 2024 को इसका 30वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। यहां के व्यापारी बताते हैं कि इस पेड़ का जन्म दिन मनाने का मकसद यह भी है कि लोगों को पेड़ों से प्रेम हो। लोगों में पेड़ों की रक्षा और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना भी उद्देश्य होता है।

लेते हैं नया संकल्प

A Tree benefits
जन्मदिन के आयोजन से पहले पेड़ को रंगाबरंगी झालरों-पेपरों और कपड़ों से सजाया जाता है। नीम के साथ लगे दो अन्य पेड़ों को नए कपड़े पहनाए जाते हैं। इसके बाद केक काटा जाता है। यहां मौजूद सभी लोग पेड़ बचाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हैं। लोगों को प्रेरित करते हैं कि वो एक पेड़ जरूर लगाएं।

बड़ी संख्या में आते हैं भेल कर्मी

इस अवसर पर भेल महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक समेत सभी भेल कर्मी, रिटायर्ड भेल कर्मियों समेत, भेल मार्केट के लोग भी यहां बर्थ डे मनाने आते हैं। केट काट कर सभी का मुंह मीठा कराया जाता है।

Hindi News / Bhopal / 30 साल का हो गया ये पेड़, बच्चों जैसी होती है परवरिश, केक काटकर मनाया जाता है Birth Day

ट्रेंडिंग वीडियो