भोपाल

पानी से भरे टब में हाथ डालकर कागज को बना देते थे 500 का नोट, ठगी का ऐसा तरीका अबतक नहीं देखा होगा, Video

Fake Currency : नकली नोट बनाकर लोगो से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 9.60 लाख रुपए के खर्च में 85 लाख रुपए के नकली नोट देने का वादा कर उससे 5.60 लाख रूपए ठगे।

भोपालOct 14, 2024 / 05:15 pm

Akash Dewani

Fake Currency : मध्य प्रदेश में फिर हेरा फेरी मूवी के जैसे लक्ष्मी चिट फंड स्कीम से लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह भोपाल में लोगों को कुछ पैसे की डिमांड करता था जिसे वह दो से दस गुना कर उन्हें लौटाने का वादा कर चंपत हो जाया करता था। इसी तरह ठगों ने राजकुमार मेहरा नाम के व्यक्ति से 5.60 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया जिसकी शिकायत के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके घर से नकली नोट बनाने के सामान भी जब्त किए है।

ऐसे लगाया राजकुमार को चूना

ईंटखेड़ी निवासी राजकुमार ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि राजकुमार एक कार चालक उस्मान खान का परिचित था। इसी ने 15 दिन पहले राजकुमार को बताया कि वह और उसका एक साथी नकली नोट बनाने काम करते है। यह नकली नोट वह बाद में मार्केट में चलाते है। उस्मान खान और उसके साथियों ने मिलकर राजकुमार को झांसे में लाने के लिए पहले 100 रूपए के 7 नकली नोट और उसी के सामने उन नोटों को मार्केट में चलाए। राजकुमार ने उस्मान की बातों में आकर उसे 5.60 लाख रुपए दिए। उसे लालच दिया गया था कि 9.60 लाख रुपए के खर्च में 85 लाख रुपए के नोट तैयार होंगे और फिर उन्हें बाजार में चलाया जाएगा। पैसे देने के कुछ दिन बाद राजकुमार ने उस्मान खान और गैंग को फोन लगाया लेकिन उनका मोबाइल बंद था। वह उनके घर भी गया जहां जाकर उसे पता चला की वो लोग तो वह रहते ही नहीं थे। तब राजकुमार को समझ आया की उसके साथ ठगी हुई है। राजकुमार ने तुरंत इसकी शिकायत भोपाल क्राइम ब्रांच में की।
यह भी पढ़े – युवती की अश्लील मॉर्फ्ड पोस्टर दीवारों पर लगाई, दिलजले आशिक़ की घटिया करतूत

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

राजकुमार की शिकायत के तुरंत बाद भोपाल क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनका नाम आरिफ अली और रियाज अली बताया गया है। हालांकि, पुलिस अभी उस्मान खान और अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।वही, पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाली स्याही, कांच की प्लेट, केमिकल, कागज के बंडल बरामद किए है।

Hindi News / Bhopal / पानी से भरे टब में हाथ डालकर कागज को बना देते थे 500 का नोट, ठगी का ऐसा तरीका अबतक नहीं देखा होगा, Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.