scriptCity Bus : इस शहर में थम गए 150 सिटी बसों के पहिए, भीषण गर्मी में परेशान हो रहे यात्री | bhopal city bus update 150 city buses stopped in city passengers are facing trouble due to heat wave | Patrika News
भोपाल

City Bus : इस शहर में थम गए 150 सिटी बसों के पहिए, भीषण गर्मी में परेशान हो रहे यात्री

MP News : राजधानी भोपाल में लगभग 150 बसों के पहिए शुक्रवार को थम गए थे। जिस वजह से यात्रियों को भारी मुश्किलोॆं का सामना करना पड़ा।

भोपालMay 04, 2024 / 04:01 pm

Himanshu Singh

bhopal city bus
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां 150 सिटी बसों के पहिए थम गए हैं। बस न चलने के कारण भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि बस ऑपरेटरों का पौने छह करोड़ रुपए बकाया होने के कारण वह नाराज चल रहे हैं। जिसके कारण बसों का संचालन बंद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से बीसीएलएल बसों का संचालन नहीं कर पा रहा था। क्योंकि 6 करोड़ 80 लाख रूपए का पेमेंट अटका हुआ था। जिसके कारण बसों में ईंधन भरवाने के लिए भी पैसे नहीं थे। जिस वजह से बसों का संचालन शुक्रवार को बंद था। आज शनिवार के कुछ पेमेंट मिलने के बाद फिर बसों का संचालन किया गया है।

शहर के इन रूट्स पर चलती हैं बसें


राजधानी भोपाल में 25 रूटों पर कुल 368 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के लगभग सभी इलाकों को कवर करती है। चिरायु अस्पताल से लेकर अवधपुरी, अयोध्या बाइपास, न्यू मार्केट, करोंद, मिसरोद, भोजपुर. मंडीडीप, नर्मदापुरम रोड़, कटारा हिल्स, एमपी नगर, बैरागढ़ चीचली, कोलार रोड, बंगरसिया, गांधीनगर, नारियलखेड़ा, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, भौंरी सहित कई अन्य इलाकों बसों का संचालन होता है।

Home / Bhopal / City Bus : इस शहर में थम गए 150 सिटी बसों के पहिए, भीषण गर्मी में परेशान हो रहे यात्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो