भोपाल

हड़ताल के कारण सैंकड़ों बसें बंद हुईं, वाहन खड़े कर चले गए चालक

नए हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर में ट्रक चालक हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि बुधवार को एमपी में ट्रक चालकों की हड़ताल नहीं है पर आसपास के राज्यों में चल रही ट्रकों की हड़ताल का प्रदेश पर खासा प्रभाव पड़ा है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हड़ताल है जिसके कारण सीमाओं पर हजारों ट्रक खड़े हैं। एमपी से महाराष्ट्र जा रहे ट्रक सेंधवा में खड़े हैं। ट्रक चालकों की हड़ताल का असर बस संचालन पर भी पड़ा है।

भोपालJan 10, 2024 / 06:18 pm

deepak deewan

ट्रक चालकों की हड़ताल का असर बस संचालन पर भी पड़ा

नए हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर में ट्रक चालक हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि बुधवार को एमपी में ट्रक चालकों की हड़ताल नहीं है पर आसपास के राज्यों में चल रही ट्रकों की हड़ताल का प्रदेश पर खासा प्रभाव पड़ा है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हड़ताल है जिसके कारण सीमाओं पर हजारों ट्रक खड़े हैं। एमपी से महाराष्ट्र जा रहे ट्रक सेंधवा में खड़े हैं। ट्रक चालकों की हड़ताल का असर बस संचालन पर भी पड़ा है।

यह भी पढ़ें: बड़े स्कूलों में मुफ्त होगी पूरी पढ़ाई, एडमिशन के लिए फरवरी में परीक्षा

महाराष्ट्र से लगे हुए एमपी के अनेक शहरों से बसों का संचालन ठप हो गया है। एमपी से महाराष्ट्र जानेवाली सैंकड़ों बसों के पहिए बुधवार को थम गए। महाराष्ट्र में ट्रक चालकों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैतूल में देखा जा रहा है। यहां से महाराष्ट्र जाने वाली बसें बंद हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: फिर बिगड़ा मौसम, घने कोहरे के साथ कई जगहों पर जोरदार बरसात, 72 घंटों का अलर्ट

बैतूल से बड़ी संख्या में बसें नागपुर की ओर जाती हैं, कई बसें अमरावती, और परतवाड़ा जाती हैं। महाराष्ट्र में ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण इन बसों का संचालन रुक गया है। हड़ताल की वजह से मुलताई और बैतूल से बसें महाराष्ट्र नहीं जा रहीं हैं। महाराष्ट्र की बसें भैंसदेही, गुदगांव और प्रभात पट्टन तक ही जा रहीं हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

बस संचालक बताते हैं कि बैतूल से ही करीब तीन दर्जन बसें महाराष्ट्र जाती हैं। एमपी के अन्य सीमावर्ती जिलों से भी महाराष्ट्र के लिए बसें रोज जाती हैं। खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर आदि जगहों से बसें महाराष्ट्र की ओर जाती हैं। हड़ताल के कारण बसें महाराष्ट्र में अंदर न जाकर सीमा से ही वापस लौट रही हैं। बस ऑपरेटर्स को हड़ताल के कारण काफी नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

सेंधवा सीमा पर खड़े हैं ट्रक
महाराष्ट्र में हड़ताल के कारण एमपी से ट्रक नहीं जा रहे हैं। प्रदेश से जानेवाले ट्रक सेंधवा सीमा पर खड़े हैं। कई चालक अपना ट्रक खड़ा करके चले गए हैं।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

Hindi News / Bhopal / हड़ताल के कारण सैंकड़ों बसें बंद हुईं, वाहन खड़े कर चले गए चालक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.