scriptनवरात्रि पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सबसे बड़ा कार्यक्रम, बागेश्वरधाम में उमड़े लाखों भक्त | Bageshwar Dham Shatchandi Maha Yagya on Navratri | Patrika News
भोपाल

नवरात्रि पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सबसे बड़ा कार्यक्रम, बागेश्वरधाम में उमड़े लाखों भक्त

Bageshwar Dham Shatchandi Maha Yagya on Navratri पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाखों लोग बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं।

भोपालOct 02, 2024 / 03:19 pm

deepak deewan

Shatchandi Maha Yagya organized at Bageshwar Dham on Navratri

Shatchandi Maha Yagya organized at Bageshwar Dham on Navratri

देश-दुनिया की तरह मध्यप्रदेश में भी नवरात्रि की तैयारियां चरम पर हैं। शक्ति पूजा के इस महापर्व के लिए हर कोई उत्साहित है। प्रदेशभर में जहां घरों में देवी पूजा के लिए तैयारी की जा रही है वहीं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव और गरबा आदि के आयोजनों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के नए धर्मस्थल के रूप में विख्यात हो रहे बागेश्वर धाम में भी इस बार नवरात्रि पर खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाखों लोग बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं।
श्राद्ध पक्ष के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार के गया में रहे। वे अपने अनुयायियों को विधि विधान से पिंड दान और पितरों का तर्पण कराने के लिए वहां पहुंचे थे। करीब एक सप्ताह की धर्म यात्रा के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम लौट आए। यहां उन्होंने भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna – लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान, 10 हजार रुपए के लिए योजना बना रही सरकार

नवरात्रि पर इस बार बागेश्वर धाम में विशाल शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गया से वापस आने के साथ ही यज्ञ की तैयारियों का जायजा भी लिया। नवरात्रि में शतचंडी यज्ञ प्रारंभ करने के पहले धाम पर सफाई अभियान शुरु किया गया। खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी यहां 3 अक्टूबर को साफ—सफाई करेंगे।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर बागेश्वर धाम में शतचंडी महायज्ञ के लिए विशाल पंडाल ताना गया है। यज्ञ में लाखों भक्त शामिल होंगे। यज्ञ में आहूति देने के लिए यजमान और सहयजमान बनने के लिए बाकायदा पंजीयन किया गया है। शतचंडी यज्ञ के यजमान और सहयजमानों में से अधिकांश लोग बागेश्वरधाम पहुंच चुके हैं।

Hindi News / Bhopal / नवरात्रि पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सबसे बड़ा कार्यक्रम, बागेश्वरधाम में उमड़े लाखों भक्त

ट्रेंडिंग वीडियो