bell-icon-header
भोपाल

सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, अभी नहीं होंगे ट्रांसफर

Transfer: मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपे जाने के बाद इस बात की उम्मीद थी की अब जल्द ही प्रदेश में ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन अभी भी मोहन यादव कैबिनेट ने होल्ड पर रखा है..।

भोपालAug 20, 2024 / 08:11 pm

Shailendra Sharma

Transfer: मध्यप्रदेश में बीते डेढ़ साल से ट्रांसफर के इंतजार में बैठे सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर है। मध्यप्रदेश में अभी ट्रांसफर नहीं होंगे। दरअसल मोहन यादव कैबिनेट ने ट्रांसफर प्रक्रिया को अभी होल्ड पर रखा है। मंगलवार को भोपाल में हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने साफ साफ कहा है कि कैबिनेट में ट्रांसफर को लेकर कोई चर्चा नहीं हुआ है और न ही कोई प्रस्ताव रखा गया है।

ट्रांसफर के लिए और कितना इंतजार…

बीते दिनों खबरें आई थीं कि मध्यप्रदेश में मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंपे जाने के बाद जल्द ही ट्रांसफर पर लगा बैन हट सकता है। फिर खबरें आईं कि नई ट्रांसफर पॉलिसी भी बना ली गई है जिसे जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में रखा जाएगा और इसके पास होते ही प्रदेश में ट्रांसफर शुरू हो जाएंगे लेकिन मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर प्रक्रिया से जुड़ा कोई प्रस्ताव या पॉलिसी पेश नहीं की गई जिसके कारण साफ है कि अभी भी कर्मचारियों-अधिकारियों को ट्रांसफर के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें

Bharat Band 2024: 21 अगस्त को भारत बंद, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद..


Hindi News / Bhopal / सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, अभी नहीं होंगे ट्रांसफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.